उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में HDFC बैंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बैंक में आए एक कस्टमर के साथ गाली-गलौज और तीखी बहस करती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडिओ वायरल होने के बाद विवादों में आ गया है। वायरल वीडियो में बैंककर्मी आस्था सिंह एक सख्स से तीखी बहस करती नजर आ रही हैं, जिसमें वह आपत्तिजनक भाषा और जाति से जुड़ी टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रही है।
वीडियो में आस्था सिंह कहते हुए दिखाई देती है, 'ठाकुर हूं मैं। तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी।' हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आस्था ने अपनी सफाई पेश की है।
6 जनवरी का मामला है वीडियो
उसने कहा कि सबसे पहले, यह वीडियो कोई हाल की घटना नहीं है, बल्कि यह 6 जनवरी का मामला है। आस्था सिंह ने अपनी सफाई में कहा, 'दूसरी बात, यह वीडियो किसी कस्टमर से जुड़ा नहीं है। मैंने किसी कस्टमर के साथ कोई गलत बर्ताव नहीं किया है। यह वीडियो मेरी उसी बैंक ब्रांच में काम करने वाली एक दूसरी महिला कर्मचारी के पति के साथ का है।'
यह भी पढ़ें: 1500 साल पुराने इन्स्ट्रूमेंट को बजाकर सोशल मीडिया पर छाया शख्स, वायरल वीडियो
युवती ने घटना की जानकारी दी
उसने कहा कि वीडियो का न सिर्फ गलत मतलब निकाला गया है कि मैं एक कस्टमर से बहस कर रही हूं, बल्कि इसका इस्तेमाल जाति को लेकर झगड़ा खड़ा करने के लिए भी किया जा रहा है। युवती ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी एक कलीग ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और उसी दिन रिलीव होना चाहती थी। आस्था सिंह ने कहा, 'उनकी भाभी सुबह से ब्रांच में बैठी थीं और मेरी उनसे थोड़ी बहस हो गई। बाद में, भाभी ने अपने भाई (कलीग के पति) को बहस के बारे में बताया।'
कलीग के पति से बहस हुई
आस्था सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी कलीग का पति काम के घंटों के बाद ब्रांच में आया। उसने कहा, 'वह शाम 4:30 बजे बैंक में घुसा और मेरे साथ बदतमीजी करने लगा। उसने सीधे मुझसे पूछा कि मैं किस जाति की हूं और कहा कि मुझमें बहुत घमंड है।'
यह भी पढ़ें: 'थार ले ली पेट्रोल के पैसे न हैं', जेवर में मुआवजा पाने वालों ने बताया हाल
आस्था ने आगे बताया कि कलीग के पति आगे उनकी डेस्क पर आए और उन्हें 'सबक सिखाने' की धमकी देने लगे। आस्था सिंह के मुताबिक पति ने कहा, 'मैं तुम्हारी लकड़ी निकाल दूंगा। मैं तुम्हारी सारी गर्मी निकाल दूंगा।'
बुरे बर्ताव से भड़की
उन्होंने बताया कि जब कलीग के पति ने बुरा बर्ताव किया तब वह भड़क गईं। आस्था ने अपनी सफाई में कहा, 'हां, मेरे शब्द गलत थे। मुझे पता है कि मैं पब्लिक सर्विस में हूं, और मुझे अपने शब्दों को सोच-समझकर बोलना चाहिए। लेकिन अगर कोई मुझे सबक सिखाने की धमकी देता है, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी।' युवती ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम है कि 'मैं एक ठाकुर हूं' और मुझे इस बात पर गर्व है।
