मलेशिया का एक नागरिक अवैध समुद्री मार्ग से देश में एंट्री लेने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया। वह व्यक्ति अवैध समुद्री मार्ग से इसलिए देश में जा रहा था ताकि वह अपनी पहली पत्नी से अपनी दूसरी शादी को छिपा सके। जब वह व्यक्ति बिना पासपोर्ट के इंडोनेशिया से मलेशिया लौट रहा था तो अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पोल खुल गई। अधिकारियों ने जब उससे पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। 

 

बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति मलेशिया के पेराक राज्य में रहता था। उस व्यक्ति ने बताया कि उसे मजबूरन अवैध तरीके से देश में आना पड़ा क्योंकि उसकी पत्नी ने उसका पासपोर्ट अपने पास रख लिया था। उस व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी को इस बारे में जानकारी नहीं है कि इंडोनेशिया के मेडान में उसकी एक और पत्नी और परिवार भी है। 

अवैध प्रवासियों के साथ पकड़ा गया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 जनवरी को एक स्पेशल ऑपरेशन के दौरान MMEA ने उन्हें 28 अवैध प्रवासियों के साथ पकड़ा था। यह कार्रवाई उस समय हुई जब वह अवैध प्रवासियों के साथ मेलेशिया में घुसने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। जब पूछताछ हुई तो पता चला कि वह व्यक्ति तो मलेशिया का ही नागरिक है। 

क्या बोले अधिकारी?

जिन अधिकारियों ने यह कार्रवाई की उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि उसकी पहली पत्नी को उसकी दूसरी पत्नी के बारे में नहीं पता था। अधिकारियों ने बताया कि वह शक से बचने के लिए अवैध तरीके से देश में एंट्री लेता और अवैध तरीके से बाहर निकल जाता था। 

प्रेगनेंट पत्नी से मिलने आया

हिरासत में लिए जाने के बाद उस व्यक्ति ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसकी दूसरी पत्नी पांच महीने की प्रेगनेंट हैं और उसकी गंभीर हालत है तो वह चिंता में पड़ गया। वह इंडोनेशिया में था लेकिन उसका पासपोर्ट उसकी पहली पत्नी के पास था। पासपोर्ट के बिना वह हवाई जहाज से मलेशिया नहीं आ सकता था। इसलिए उसने अवैध रास्ते से मलेशिया जाने का फैसला किया था। 

खुफिया जानकारी पर की कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मानव तस्करी की गतिविधियों की खुफिया जानकारी मिली थी। इस जानकारी के बाद अधिकारियों ने बर्नम में दो नावों को रोका। म्यांमार का एक नागरिक अवैध तरीके से मलेशिया में लोगों को घुसने में मदद करता था। अधिकारियों ने बताया कि इस नाव पर 26 इंडोनेशियाई नागरिक सवार थे। इनमें 16 पुरुष एक बच्चा और 9 महिलाएं शामिल थी। इसके साथ ही उस व्यक्ति के साथ-साथ एक अन्य मलेशियाई नागरिश भी शामिल था। अपनी पत्नी से मिलने के लिए इस तरह अवैध रास्ते से देश में घुसने की यह खबर अब चर्चा का विषय बन गई है।