महाकुंभ 2025 में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते संत चर्चा में हैं। वह धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं, चेहरे पर संतों का ओज नजर आता है, मानसिक शांति, सुकून और आनंद की बात करते हैं। उनकी भाषा, आम साधु-संतों से बेहद अलग है। जब रिपोर्टर उनसे सवाल करता है कि आप तो बहुत पढ़े-लिखते मालूम पड़ते हैं तो वह बहुत सजता से जवाब देते हैं।

वायरल संत कहते हैं, 'IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की है मैंने।' रिपोर्ट जवाब सुनकर काफी देर तक चुप हो जाता है।


'जिंदगी का मतलब समझा गए इंजीनियर बाबा'

रिपोर्टर दोबारा सवाल करता है कि इस अवस्था को कैसे प्राप्त हुए? जवाब में संत कहते हैं, 'यह अवस्था तो बेस्ट अवस्था है। कहां जाओगे, आओगे तो यहीं न। IIT मुंबई में 4 साल पढ़ाई की। फिर मैं फोटोग्राफी में चला गया। थ्री इडियट्स की तरह। मैंने कोचिंग पढ़ाई एक साल की फिजिक्स की। मैंने मास्टर्स इन डिजाइनिंग सीखी। जिंदगी का मतलब ढूंढते जाओगे। मैंने दर्शन समझने की कोशिश की, करना क्या है।' संत हरियाणा से हैं और अपना नाम वह अभय सिंह बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 'महिला, युवा रोजगार...', कांग्रेस का दिल्ली प्लान क्या है?



अभय सिंह के कई वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। वह ज्यादातर वीडियो में आध्यात्मिकता की बात कर रहे हैं। अभय अपने जीवन में दर्शन, अध्यात्म, मन की सहजता, शांति और धर्म की बात करते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि सांसारिकता बढ़ेगी लेकिन उस पर नियंत्रण अध्यात्म ही कर सकेगा।

यह भी पढ़ें- युद्धपोत और पनडुब्बी में क्या है खास, जिसे नेवी को सौंपेंगे PM मोदी


कौन हैं अभय सिंह?

अभय सिंह ने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की है। वह हरियाणा में पैदा हुए हैं। उन्होंने 4 साल इंजीनियरिंग की, फिर कोचिंग पढ़ाया। बाद में वे आर्ट में शिफ्ट हो गए। डिजाइनिंग में उन्होंने मास्टर्स की डिग्री हासिल की। 

अभय सिंह बताते हैं, 'आप जिंदगी का मतलब ढूंढते जाओगे। जब मैं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, तब भी मैंने जीवन के मतलब को समझने की कोशिश की। मैंने समझने के लिए दर्शनशास्त्र, पोस्ट मॉडर्निज्म, सुकरात, प्लेटो पढ़ा।' 



सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे वक्त में जब लोगों को पैसे कमाने की लत लगी है, उनकी प्राथमिकता आध्यात्मिकता है, तब ऐसे लोग भी हैं जिन्हें मोह-माया छोड़ दी है। 

यह भी पढ़ें- कैसे कोई महिला बनती है नागा साधु, पुरुषों से कितने अलग हैं नियम?


शिवभक्ति की ओर कैसे मुड़े अभय सिंह?

इंजीनियर बाबा के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। वह बता रहे हैं कि कैसे शिवभक्ति की ओर वह मुड़ गए। उन्होंने नौकरियां की, कोचिंग पढ़ाई लेकिन इनसे ऊब गए। अध्यात्म की जिंदगी उन्हें ज्यादा जरूरी लगी। वह बताते हैं कि लोग जीवनभर ज्ञान का पीछा करते हैं लेकिन ज्ञान को भी अध्यात्म की ओर ही आना पड़ता है। 



इंस्टाग्राम पर भी हैं। उनके 4 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर लोगों को ध्यान योग, सूत्र, जीवन दर्शन और अध्यात्म समझाते नजर आते हैं। वह अपनी जिदंगी से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर करते हैं। वह कभी वाराणसी रहते हैं, कभी हरिद्वार।  उन्होंने अब संन्यास ले लिया है।

नोट: यह खबर वायरल पोस्ट पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है।