बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षा विभाग में 935 सहायक प्राथमिक शिक्षा पदाधिकारी (AEDO) पदों पर भर्ती निकाली है। युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का यह एक सुनहरा अवसर है। जो भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे 27 अगस्त से 26 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आपको बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
इस भर्ती के जरिए जिन युवाओं को नियुक्ति मिलेगी उन्हें 5वें पे लेवल के हिसाब से सैलरी मिलेगी। शुरुआती सैलरी 29,200 रुपये होगी। महिलाओं के लिए इस भर्ती में 935 में से 319 पद आरक्षित हैं। 374 सीटें अनारक्षित कैटेगरी के लिए हैं, 93 ईडब्लयू एस, 150 एससी, 10 एसटी, 168 ईबीसी 12 बीसी और 28 सीटें बीसी कैटेगरी की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें-- UP-बिहार से राजस्थान-दिल्ली तक निकली बंपर भर्तियां, जानिए पूरा प्रोसेस

कौन कर सकता है अप्लाई?
बिहार लोक सेवा आयोग ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसके अनुसार, इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष कोई डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल है और अधिकतम 37 साल है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
कैसे करें अप्लाई?
इस भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कुछ आसान स्टेप्स को फोलो करके आसानी से इस भर्ती का फॉर्म भरा जा सकता है।
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
- आवेदन से पहले ओटीआर कर लें
- OTR करने के लिए अभ्यर्थी New user Registration Button पर Click करेंगे।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी प्रोफाइल पर जाएं और भर्ती के लिंक पर क्लिक करें
- अपनी सारी जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- भर्ती के लिए फीस जमा करें
- सब्मिट बटन पर क्लिक करें
- फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास रख लें
यह भी पढ़ें-- IB, CBI, R&W में कैसे मिलेगी नौकरी? जानिए कौन सी परीक्षा देनी होगी
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे। इस भर्ती के लिए तीन पेपर होंगे।

इनमें हर एक पेपर 100 नंबरों का होगा और हर पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें आपसे हिंदी, इंग्लिश, जनरल एप्टीट्यूड और जनरल स्टडीस के सवाल किए जाएंगे। हिंदी और इंग्लिश का पेपर क्वालिफाइंग होगा। इन पेपरों में न्यूनतम 30 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी होगा। अगर इनमें 30 प्रतिशत नंबर नहीं आए तो अन्य विषयों का पेपर चेक नहीं किया जाएगा। आयोग ने नोटिफिकेशन में कहा, 'सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिन्दी के पत्र में न्यूनतम प्राप्तांक नहीं प्राप्त होने पर अभ्यर्थिता पर विचार नहीं किया जायेगा।'
यह भी पढ़ें-- विदेशी भाषा सीखें और बनाएं शानदार करियर, 12वीं के बाद करें ये कोर्स
क्या पढ़ाई करें?
सामान्य भाषाः- सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिन्दी के प्रश्न भाषा संबंधी समझ को जांचने के लिए पूछे जाएंगे।
जनरल स्टडीज :- सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की नॉलेज, भारत का इतिहास और बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक हिस्से और प्रमुख नदियां भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के बाद बिहार की अर्थ-व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव, भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन और इसमें बिहार का योगदान से जुड़े सवाल किए जाएंगे।
सामान्य योग्यता (General Aptitude):- संख्या पद्धति में गणित और तर्क से जुड़े प्रश्न आएंगे। प्रतिशत, अनुपात, औसत, ब्याज, लाभ-नुकसान, चीजों में समानता-भेद, आकृतियों की स्थिति की कल्पना, समस्या हल करना, दृश्य स्मृति, अवलोकन, तार्किक सोच, संख्याओं की श्रृंखला, शाब्दिक और चित्रों का वर्गीकरण, कोडिंग-डिकोडिंग से जुड़े सवाल आएंगे।
