बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बेहद खराब है। वह पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही हैं। खबर आई थी धर्मेंद्र को वेंटिलेट पर रखा गया है। अब उनके बेटे सनी देओल ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया है। सनी ने बताया कि उन्हें वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है। वह बिल्कुल ठीक है और दवाएं काम कर रही हैं।
सनी देओल ने कहा, 'धर्मेंद्र ठीक हैं और दवाओं की मदद से ठीक हो रहे हैं। हमेशा की तरह अफवाह फैलाई जा रही हैं। सर की हालत में सुधार हो रहा है। वह निगरानी में हैं और चिंता की कोई बात नहीं हैं।' उन्होंने ने कहा, 'अस्पताल में रहना एहतियाती था क्योंकि अभिनेता दिसंबर में अपने 90वें जन्मदिन से पहले अक्सर स्वास्थ्य जांच कराते रहते हैं।'
यह भी पढ़ें- कौन हैं 'मकड़ी' की श्वेता बसु? 'महारानी' में रोशनी भारती बनकर लूटी लाइमलाइट
वेंटिलेटर पर नहीं है धर्मेंद्र
अस्पताल के करीबी सूत्रों ने भी बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। वह 89 साल के हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की तबीयत को सेहत को लेकर सवाल किया गया था? उन्होंने हाथ जोड़कर कहा था कि वह ठीक है।
धर्मेंद्र की आंखों की हुई थी सर्जरी
इसी साल उनकी आंखों की सर्जरी हुई थी। उनकी एक आंख में धुंधलापन था जिसकी वजह से कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। अस्पताल से निकलने के बाद धर्मेंद्र ने मीडिया से कहा था, 'मुझमें बहुत दम है और अभी भी जान रखता हूं मैं'।
89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों में काम कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'इक्कीस' का ट्रेलर आया है। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र अगस्त्य के दादा जी का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है।
यह भी पढ़ें- इमरान-यामी की हक बॉक्स ऑफिस पर छाई, 'जटाधरा' और 'द गर्लफ्रेंड' का कैसा रहा हाल?
1960 में धर्मेंद्र ने शुरू किया था करियर
वह बड़े पर्दे पर आखिरी बार शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। इसके अलावा वह 'रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी' में भी नजर आए थे। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। उन्होंने अपने करियर में अबतक 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
