देशभर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आज यानी 10 अक्टूबर के दिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। सुहागिन (विवाहित) महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दिनभर निर्जल व्रत रखती हैं और रात में चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। परंपराओं और आस्था से जुड़ा यह पर्व न सिर्फ पति-पत्नी के बीच प्रेम का प्रतीक माना जाता है बल्कि यह भारतीय संस्कृति में नारी की समर्पण भावना और आस्था का भी सुंदर उदाहरण माना जाता है। वैदिक पंचांग में अलग-अलग शहरों के अनुसार, चंद्रोदय का समय बताया गया है।

 

उत्तर भारत से शुरू हुई करवा चौथ की परंपरा अब पूरे देश में लोकप्रिय हो चुकी है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में इसकी विशेष रौनक देखने को मिलती है। इस दिन महिलाएं सुबह सवेरे सर्गी (मायके से भेजा गया विशेष भोजन) करती हैं और सूर्योदय के बाद से चंद्रमा निकलने तक निर्जल व्रत रखती हैं। शाम के समय, सोलह शृंगार से सजी महिलाएं करवा (मिट्टी या धातु का कलश) में जल भरकर पार्वती माता और भगवान शिव की पूजा करती हैं।

 

यह भी पढ़ें: करवा चौथ 2025: व्रत मुहूर्त से लेकर व्रत कथा तक, जानें सबकुछ

यूपी के इन शहरों में कितने बजे निकलेगा चांद?

  • लखनऊ में रात 8:02 मिनट पर,
  • कानपुर में रात 8:06 मिनट पर,
  • आगरा में रात 8:13 मिनट पर,
  • अलीगढ़ में रात 8:06 मिनट पर,
  • मेरठ में रात 8:13 मिनट पर,
  • गोरखपुर में रात 8:02 मिनट पर,
  • नोएडा में रात 8:13 मिनट पर,
  • प्रयागराज में रात 8:02 मिनट पर,
  • सहारनपुर में रात 8:13 मिनट पर,
  • इटावा में रात 8:05 मिनट पर,
  • मथुरा में रात 08.10 मिनट पर चांद निकलने का अनुमान जताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: करवा चौथ का त्योहार पति की उम्र से कैसे जुड़ गया? पढ़िए पूरी कहानी

देश के अन्य शहरों में कितने बजे निकलेगा चांद?

  • दिल्ली-एनसीआर में रात 8:12 मिनट से 8:14 मिनट के बीच चांद दिख सकता है। 
  • मुंबई में रात 8:46 मिनट से 8:55 मिनट के बीच चांद नजर आ सकता है। 
  • कोलकाता में रात 7:42 मिनट पर चांद दिख सकता है।
  • चंडीगढ़ और शिमला में रात 8:05 मिनट से 8:09 मिनट के बीच चांद दिखने की संभावना है।
  • भोपाल और इंदौर में रात 8:26 मिनट से 8:34 मिनट के बीच आसमान में चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
  • जयपुर में रात 8:23 मिनट पर चांद निकलने का अनुमान जताया जा रहा है।