इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन शनिवार (28 मार्च) से शुरू हो रहा है। इससे पहले खिलाड़ियों की चोट और अनुपलब्धता से कई टीमों को झटका लगा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तैयारियां सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। KKR के दो प्रमुख तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। वहीं मथीशा पथिराना उपलब्धता अनिश्चित है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), राजस्थान रॉयल्स (RR) और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी खिलाड़ियों की चोट से परेशान है।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) को अलग-अलग कारणों से खिलाड़ियों की अनुपलब्धता का सामना करना पड़ रहा है। यहां पढ़िए कौन-कौन खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं और कौन शुरुआती मैचों के लिए अनुपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: MS धोनी को अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहिए या नहीं?
KKR
आकाश दीप - चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हुए खिलाड़ियों में यह तेज गेंदबाज नया नाम है। आकाश दीप पीठ के निचले हिस्से में चोट से जूझ रहे हैं और वह समय पर रिकवर नहीं हो पाए। वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
हर्षित राणा - भारतीय ऑलराउंडर हर्षित घुटने की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। उन्हें घुटने की सर्जरी से गुजरना पड़ा वह। उनकी रिकवरी चल रही है। वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
मथीशा पथिराना - टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पिंडली में लगी चोट के कारण पथिराना KKR के शुरुआती 5 मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
SRH
पैट कमिंस - SRH के कप्तान कमिंस पीठ में खिंचाव की समस्या से उबर रहे हैं। वह टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में ही उपलब्ध हो पाएंगे।
जैक एडवर्ड्स - ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एडवर्ड्स पैर में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
RCB
जोश हेजलवुड - ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते एशेज और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहे थे। वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। उनका शुरुआती मैचों में खेलना तय नहीं है।
CSK
नाथन एलिस - ऑस्ट्रेलियाई पेसर एलिस हैमस्ट्रिंग की पुरानी चोट बढ़ जाने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहे हैं '18 करोड़ी' युजवेंद्र चहल?
RR
सैम करन - इंग्लैंड के ऑलराउंडर करन भी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कमर में चोट लगी थी।
DC
मिचेल स्टार्क - ऑस्ट्रेलिया के आगामी शेड्यूल को देखते हुए स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए पूरे सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
PBKS
लॉकी फर्ग्यूसन - न्यूजीलैंड का यह तेज गेंदबाज हाल ही में पिता बना है। फर्ग्यूसन कुछ समय घर पर समय बिताना चाहते हैं, जिसके चलते वह पंजाब किंग्स के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
