logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब किंग्स के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहे हैं '18 करोड़ी' युजवेंद्र चहल?

IPL इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल विकेट तो निकाल रहे हैं लेकिन अब वह किफायती नहीं रहे। पिछले दो सीजन में उनकी इकॉनमी 9 के ऊपर रही है।

Yuzvendra Chahal IPL

युजवेंद्र चहल, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन में फैंस की निगाहें एक बार फिर पंजाब किंग्स (PBKS) पर रहने वाली हैं। पिछले सीजन नई लीडरशिप में इस टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की कप्तान-कोच की जोड़ी ने 2014 के बाद से प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही टीम का पूरी तरह से कायापलट कर दिया था। PBKS से इस बार ट्रॉफी जीतने की उम्मीदें हैं लगाई जा रही हैं। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि IPL 2025 में जो कसर रह गई थी, उसे PBKS इस सीजन में पूरा करेगी।

 

PBKS ने लगभग अपनी पिछले सीजन वाली टीम को बरकरार रखा है। उसने जोश इंग्लिश और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नामों को जाने दिया था। उनकी जगह बेन बेन ड्वार्शुइस और कूपर कोनोली को अपने साथ जोड़ा। टीम की मजबूती भारतीय कोर है। बल्लेबाजी में उसके पास श्रेयस, शशांक सिंह, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे धुरंधर हैं तो वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे टी20 स्पेशलिस्ट हैं। PBKS को हालांकि चहल की कुंद होती धार परेशान कर सकती है, जो पिछले दो सीजन में काफी महंगे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: MS धोनी को अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना चाहिए या नहीं?

चहल को खेलना हुआ आसान?

IPL इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज चहल को 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन में PBKS ने 18 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था। चहल उस सीजन चोट के चलते PBKS के 17 मैचों में से 14 मुकाबले ही खेल पाए, जिसमें उन्होंने 16 विकेट झटके। उन्होंने दो बार 4 विकेट हॉल भी लिए लेकिन वह बल्लेबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे। चहल ने प्रति ओवर 9.55 रन  खर्चे, जो IPL इतिहास में उनकी सबसे खराब इकॉनमी रही। इसके पिछले सीजन यानी IPL 2024 में उन्होंने 9.41 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी।

 

13 साल से IPL खेल रहे चहल की इकॉनमी इससे पहले कभी भी 9 नहीं पहुंची थी। वह विकेट चटकाने के साथ पावरप्ले और मिडिल ओवर्स में रनगति को रोक सामने वाली टीम को चोक करने के लिए जाने जाते रहे हैं। अब वह विकेट तो ले रहे हैं लेकिन पहले की तरह कीफायती नहीं रह रहे। IPL 2025 में 15 गेंदबाजों ने 16 या उससे ज्यादा विकेट झटके थे। इनमें सिर्फ हर्षल पटेल (9.80) की इकॉनमी चहल से खराब थी।

 

यह भी पढ़ें: धोनी, जडेजा, रहाणे... वे 5 बूढ़े खिलाड़ी, जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें

 

साल मैच विकेट इकॉनमी
2025 14 16 9.55
2024 15 18 9.41
2023 14 21 8.17
2022 17 27 7.75
2021 15 18 7.05

PBKS के पास चहल का विकल्प है?

प्रीति जिंटा की टीम ने स्पिन डिपार्टमेंट में चहल के इर्द-गिर्द रणनीति बनाई है। अगर चहल फेल होते हैं तो टीम को बड़ा झटका लग सकता है। PBKS के स्पिन डिपार्टमेंट में चहल के अलावा हरप्रीत बराड़ और कूपर कोनोली हैं। ये दोनों लेफ्ट आर्म स्पिनर रन रोक सकते हैं लेकिन इनके पास चहल की तरह विकेट चटकाने की क्षमता नहीं है। चहल के विकल्प के रूप में लेग स्पिनर प्रवीण दुबे स्क्वॉड में मौजूद हैं। हालांकि इस अनकैप्ड गेंदबाज के पास सिर्फ 5 IPL मैचों का अनुभव है। ऐसे में PBKS के खिताबी सपने को पूरा करने के लिए चहल का चलना सबसे अहम होने वाला है।


और पढ़ें