उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान और दुखी कर दिया है। यहां के बबेरू इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय मोहिनी को सोशल मीडिया पर रील बनाने का बहुत शौक था। वह अक्सर अपनी छोटी-छोटी वीडियो बनाकर इंटरनेट पर साझा करती थीं, लेकिन 6 फरवरी की शाम को बनाई गई एक रील उनकी जिंदगी की आखिरी रील साबित हुई। मोहिनी अपने कमरे में अकेले एक ऐसी वीडियो बना रही थीं, जिसमें उन्हें फांसी लगाने का नाटक करना था। वीडियो को बिल्कुल लाइव और असरदार दिखाने के लिए उन्होंने छत के हुक से फंदा लटकाया और एक स्टूल पर चढ़ गईं।

 

वीडियो शूट करते समय मोहिनी अपने गले में फंदा डालकर एक्टिंग कर रहीं थीं कि उसी वक्त अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर स्टूल से फिसल गया, जिसकी वजह से वह फंदे से लटग गईं। उस समय वह कमरे में अकेली थीं, इसलिए उन्हें बचाने वाला कोई नहीं था। दम घुटने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: देखता था होटल में स्पाइकैम से शूट किए गए वीडियो, खुद की वीडियो दिखी तो उड़े होश

4 साल की मासूम बेटी

बाद में मोहिनी की 4 साल की छोटी बेटी अचानक से कमरे में आई और अपनी मां को फंदे पर उस हालत में देखकर बहुत डर गई। वह जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी और घर के बाकी लोग तुरंत कमरे की ओर भागे। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला और अंदर का नजारा देखा वह चौंक गए। लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

 

यह भी पढ़ें: मिशेल-बराक ओबामा को ट्रंप ने दिखाया बंदर, व्हाइट हाउस को माफी मांगनी पड़ी

पुलिस ने क्या कहा?

खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पहले यह मामला खुदकुशी जैसा लग रहा था, लेकिन जब कमरे में रखे मोबाइल को चेक किया गया तो पता चला कि वीडियो रिकॉर्डिंग चालू थी। पुलिस अधिकारी पलाश बंसल के अनुसार, यह मौत रील बनाने के दौरान हुई और एक हादसा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पूरी जांच शुरु कर दी है।