logo

ट्रेंडिंग:

देखता था होटल में स्पाइकैम से शूट किए गए वीडियो, खुद की वीडियो दिखी तो उड़े होश

होटल के कमरे में छिपे कैमरे से एक कपल का प्राइवेट वीडियो लीक हो गया। खुद का वीडियो इंटरनेट पर देखकर उसके होश उड़ गए।

प्रतीकात्मक तस्वींर, Photo Credit: Gemini

प्रतीकात्मक तस्वींर, Photo Credit: Gemini

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

यह घटना किसी के लिए भी एक बुरे सपने जैसी हो सकती है, जहां एक इंसान का एंटरटेनमेंट ही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा बन गया। हॉन्गकॉन्ग का रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जो वह कभी सपने में भी नहीं सोच सकता था। साल 2023 में वह अपनी गर्लफ्रेंड एमिली के साथ चीन के शेनझेन शहर के एक होटल में रुके थे। उस वक्त उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उस कमरे की दीवारों के पीछे एक छिपा हुआ कैमरा उनकी एक-एक हरकत को रिकॉर्ड कर रहा है।

 

उन्हें अक्सर इंटरनेट पर छिपकर शूट किए गए वीडियो देखने की आदत थी। एक दिन जब वह इंटरनेट ब्राउज़ कर रहा था, तो उसे एक वीडियो दिखा। उसे देखते ही एरिक के होश उड़ गए क्योंकि उस वीडियो में दिख रहा होटल का कमरा वही था जिसमें वह कभी रुका था। थोड़ी ही देर में उसे एहसास हुआ कि वीडियो में दिख रहा कपल कोई और नहीं, बल्कि वह खुद और उसकी गर्लफ्रेंड थे।

 

यह भी पढ़ें: 30 साल तक चला 20 रुपये रिश्वत का केस, बरी हुए तो अगले दिन ही हो गई मौत

रिश्ते पर पड़ा गहरा असर 

जब शख्स ने यह बात अपने पार्टनर को बताई तो उसने उसे मजाक के तौर पर लिया, लेकन जब उसने वीडियो दिखाया तो वह बुरी तरह से डर गई। उन्हें यह चिंता सताने लगी कि कहीं उनके जानने वालों ने यह वीडियो न देख लिया हो। इस घटना का उनके रिश्ते पर इतना बुरा असर पड़ा कि उन्होंने कई हफ्तों तक आपस में बात नहीं की। अब वे होटल जाने से डरते हैं और बाहर निकलते वक्त अपनी पहचान छिपाने की कोशिश करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: मिशेल-बराक ओबामा को ट्रंप ने दिखाया बंदर, व्हाइट हाउस को माफी मांगनी पड़ी

स्पाइकैम का खौफ

चीन में पोर्नोग्राफी को लेकर कड़े कानून हैं, फिर भी होटलों में चोरी-छिपे वीडियो बनाने का बिजनेस चल रहा है। सरकार ने होटल मालिकों को कमरे चेक करने के आदेश तो दिए हैं, लेकिन आज भी कई जगहों पर ऐसे कैमरे छिपे मिलते हैं। एरिक ने अब ऐसी चीजें देखना पूरी तरह छोड़ दिया है और वह केवल यह चेक करने के लिए उन साइट्स पर जाता है कि कहीं उसका वीडियो फिर से तो नहीं डाल दिया गया।

Related Topic:#China

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap