logo

ट्रेंडिंग:

CAT के जरिए अगर IIM में नहीं मिला एडमिशन फिर कैसे करें MBA की पढ़ाई? यहां जानिए

CAT के जरिए देश के टॉप कॉलेज में एडमिशन न मिलें तो कई और अन्य कॉलेज के ऑप्शन है जो आपको जरूर जानने चाहिए।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) ऐसा कोर्स है जिसका क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। भारत में अगर आपको MBA और उसके दूसरे पोस्ट-ग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन लेना है तो इसके लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) देना होता है। इस बार CAT 30 नवंबर 2025 को होने वाला है। हर साल देश में करीब 3 से 3.5 लाख बच्चे इस एग्जाम के लिए रजिस्टर करते हैं। इसमें सफल होने वाले बच्चों की संख्या काफी कम रहती है। अगर इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाए तो आपके पास कई और ऑप्शन है जो आपको जानना चाहिए।

 

भारत में हर साल करीब 3-3.5 लाख बच्चे इस परीक्षा में बैठते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सफल होने वाले बच्चों की संख्या केवल 10000 से 30000 है मतलब 10 प्रतिशत से भी कम। कैंडिडेट को जानने की जरूरत है उनके लिए दूसरे क्या विकल्प मौजूद है?

 

यह भी पढ़ें- CLAT 2026: एडमिट कार्ड से एग्जाम टाइमिंग तक, आपके हर सवाल का जवाब

IIM के अलावा क्या ऑप्शन?

अगर भारत में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) को छोड़ दें तो भी 100 में से 80-85 टॉप बिजनेस स्कूल या कॉलेजों में एडमिशन CAT के जरिए होता है। अगर आपको ग्रेड बी कॉलेज में भी जाना है तो कैट का स्कोर चाहिए। टियर टू कॉलेजों में अगर कंपनी प्लेसमेंट के लिए आती है तो भी एप्टीट्यूड टेस्ट होता है, जिसमें कैट का स्कोर मदद करता है।

 

भारत में नए-पुराने मिलाकर 21 IIM हैं। इनमें IIM अहमदाबाद, IIM बैंगलोर, IIM कलकत्ता टॉप के संस्थान हैं।

 

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद पैरामेडिकल की पढ़ाई कैसे करें? कॉलेज से कोर्स तक, सब जानिए

दूसरे विकल्प क्या है?

  • IIM के अलावा जो अन्य बड़े संस्थान जैसे IIT, FMS, MDI, IMT हैं जहां एडमिशन के लिए भी कैट का स्कोर जरूरी हैऐसा भी नहीं है कि अगर किसी ने इस परीक्षा में अच्छा स्कोरकिया हो तो उसके पास कोई दूसरे विकल्प मौजूद नहीं है
  • देश में करीब 30 ऐसे कॉलेज हैं जो जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) के आधार पर चयन करते हैंजेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) में केवल इसी स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है।  
  • कैट के बाद सिम्बॉयसिस का SNAP, MAT, NMAT, MICAT के एग्जाम दिया जा सकता है। इन परीक्षाओं के बाद देश में चुनिंदा टॉप कॉलेज का रास्ता खुल जाता है।
  • इसके अलावा कोई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से MBA करना चाहता है तो फिर ग्रैजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (GMAT) उनके लिए बेहतर ऑप्शन है। बड़े देश जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, यूरोप की अधिकांश यूनिवर्सिटी में GMAT के स्कोर मान्य हैं। 
Related Topic:#Career News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap