logo

ट्रेंडिंग:

7 राज्य, 8 सीटें; यहां क्यों हो रहे हैं उपचुनाव? जानें हर एक बात

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर के बडगाम और नरगोटा सीट, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और ओडिशा में खाली सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और ओडिशा में उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इधर बिहार में भी दूसरे फेज के लिए चुनाव हो रहे हैं। बिहार विधानसभा और उपचुनावों के परिणाम एक साथ 14 नवंबर को आएंगे।

 

जम्मू-कश्मीर के बडगाम और नगरोटा, झारखंड के घाटशिला, पंजाब के तरनतारन, राजस्थान के अंता, तेलंगाना के जुबली हिल्स, मिजोरम के डम्पा और ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा पर चुनाव हो रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें- लाल किला ब्लास्ट: जिस कार में हुआ धमाका, उसे चलाने वाले उमर की फोटो आई सामने

क्यों हो रहे हैं उपचुनाव

उमर अब्दुल्ला विधानसभा चुनाव में बडगाम और गांदेरबल जो सीटों से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने बडगाम सीट से इस्तीफा दे दिया। नगरोटा सीट से बीजेपी नेता और विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

 

तरनतारन से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का 66 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी जहां अब उपचुनाव हो रहे हैं। राजस्थान के अंता से विधायक को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

विधायकों के निधन के बाद सीट खाली

उपचुनाव में कई विधायक के निधन के बाद सीटें खाली हो गई थी। झारखंड के घाटसिला, ओडिशा के नुआपाडा, तेलंगाना के जुबली हिल्स और मिजोरम के डम्पा के विधायक के निधन के बाद सीट खाली हो जाने से यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इस साल जून में BRS विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद जुबली हिल्स सीट खाली हो गई थी। वहीं मिजोरम की डम्पा सीट 21 जुलाई को MNF विधायक लालरिन्टलुआंगा सैलो के निधन के बाद खाली हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें- लाल किला: ब्लास्ट से 7 घंटे पहले 12वीं के छात्र की वह पोस्ट, जो अब हो रही वायरल

अंता के विधायक अयोग्य घोषित

राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट कंवरलाल मीणा की विधायकी जाने के बाद खाली हुई थी। कंवरलाल को SDM पर पिस्टल तानने के 20 साल पुराने मामले में सजा होने के बाद मई से उनकी विधायकी खत्म कर दी गई थी। 2023 के विधानसभा चुनावों में वसुंधरा राजे समर्थक कंवरलाल मीणा ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया को हराया था।

पंजाब में AAP ने दिया दलबदलू को मौका

पंजाब की तरनतारन सीट पर AAP विधायक कश्मीर सिंह के मरने के बाद फिर से वहां पार्टी ने एक दलबदलू को मौका दिया है। सीएम भगवंत मान ने हरमीत संधू को उम्मीदवार घोषित कियाहरमीत अकाली दल को छोड़कर AAP में शामिल हो गए थे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap