संजय सिंह। एनडीए और महागठबंधन की ओर से इस बार के विधानसभा चुनाव में 20 बाहुबली या उनके परिवार के सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारा गया था। इनमें से 13 चुनाव जीतने में सफल रहे, जबकि 7 लोगों की हार हो गई। मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल में रहकर चुनाव जीतने में सफल रहे। जेल जाने के बाद उनके चुनाव प्रचार की कमान जेडीयू के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने संभाल रखी थी।
मोकामा में मुकाबला अनंत सिंह और सुरजभान की पत्नी वीणा देवी के बीच था। चुनाव के दौरान ही जन सुराज के समर्थक दुलालचंद यादव की हत्या हो गई थी। हत्या का आरोप अनंत सिंह पर ही लगा था।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 1 सीट ने बचाई लाज, वरना CM तो छोड़ो, नेता विपक्ष भी नहीं बन पाते तेजस्वी
दानापुर से रीतलाल यादव हारे
इधर दानापुर में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रीतलाल यादव की हार हो गई। यहां से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव विजयी रहे। औरंगाबाद के नवीनगर सीट पर बाहुबली आनंद मोहन का बेटा चेतन आनंद, तो छपरा के एकमा सीट से धूमल सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे।
सीवान जिले की रघुनाथपुर सीट पर शहाबुद्दीन के बेटा ओसामा सहाब ने चुनावी बाजी अपने पक्ष में कर ली।
चुनाव जीतने वाले बाहुबली और उनके परिजन
चुनाव जीतने वालों में मोकामा से (जेडीयू) के अनंत सिंह, जिनपर 30 केस दर्ज हैं। कुचायकोट से (जेडीयू) के अमरेंद्र पांडेय, जिनपर 14 केस दर्ज हैं। मटिहानी से (आरजेडी) के बोगो सिंह, जिनपर 7 केस दर्ज हैं। एकमा से (जेडीयू) के धूमल सिंह। धूमल सिंह पर एक भी केस दर्ज नहीं है। बेलागंज से (जेडीयू) की मनोरमा देवी, जिनपर 3 केस दर्ज हैं। शाहपुर से (बीजेपी) के राकेश रंजन ओझा, जिपर 3 केस दर्ज हैं। संदेश से (जेडीयू) के ही राधाचरण साह हैं, जिपर 3 केस दर्ज हैं। नवादा से (जेडीयू) की विभा देवी हैं, जिनपर एक केस दर्ज है।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार से मिले चिराग, खड़गे से राहुल गांधी, नतीजों के बाद क्या हो रहा है?
इसके अलावा वारसलीगंज से (आरजेडी) की अनीता देवी हैं, जिनपर एक केस दर्ज है। रघुनाथपुर से (आरजेडी) के ओसामा सहाब हैं, जिपर 5 केस दर्ज हैं। मांझी से (जेडीयू) के रणधीर सिंह हैं, जिनपर 3 केस दर्ज हैं। तरारी से (बीजेपी) के विशाल प्रशांत हैं, जिनपर एक भी केस दर्ज नहीं है। नवीनगर से (जेडीयू) के चेतन आनंद हैं, जिनपर 2 केस दर्ज हैं।
चुनाव में हारे बाहुबली
दानापुर से हारने वाले (आरजेडी) के रीतलाल यादव हैं, जिनपर 16 केस दर्ज हैं। बाढ़ से (आरजेडी) के लल्लू मुखिया हैं, जिनपर 15 केस दर्ज हैं। लालगंज से (आरजेडी) की ही शिवानी शुक्ला हैं, शिवानी पर एक भी केस दर्ज नहीं है। बेलागंज से (आरजेडी) के विश्वनाथ यादव हैं, जिनपर एक केस दर्ज है। संदेश से (आरजेडी) के दीपू सिंह रणावत हैं, जिनपर एक भी केस दर्ज नहीं है। वारसलीगंज से (बीजेपी) की अरुणा देवी हैं, इनपर एक केस दर्ज है। ब्रह्मपुर से (एलजेपी-आर) के हुलास पांडे हैं, जिनपर एक केस दर्ज है।