LIVE NOW
Bihar Exit Polls Live: बिहार के सभी एग्जिट पोल्स में NDA आगे, फिर नीतीश सरकार?
बिहार की सभी 242 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है और अब बारी है एग्जिट पोल्स की। आपको यहां बता दें कि बिहार के पिछले चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए थे।

बिहार एग्जिट पोल्स, Photo Credit: Khabargaon
बिहार में लगभग एक महीने चली चुनावी प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। राज्य की 243 सीटों पर दो चरण में मतदान हो चुका है। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हुई है। इसके चलते सभी दल अपने-अपने हिसाब से इसका विश्लेषण कर रहे हैं। इस बार सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) में जनता दल (यूनाइटेड) के अलावा भारतीय जनता पार्टी, लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) शामिल हैं। विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और लेफ्ट समेत कई अन्य दल भी शामिल हैं।
नई नवेली जन सुराज ने भी बिहार की लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, उसके कुछ उम्मीदवार या तो मैदान से हट गए या फिर उन्होंने किसी और का समर्थन कर दिया। इस चुनाव को महागठबंधन 'बदलाव' का चुनाव बता रहा है। वहीं, सत्ताधारी एनडीए का कहना है कि '25 से 30 भी नीतीश' ही होंगे। वहीं, जन सुराज के लिए यह उम्मीदों का चुनाव है।
एग्जिट पोल्स से जुड़े सारे अपडेट
Live Updates
November 11, 18:43
दिल्ली सट्टा बाजार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की उम्मीद
दिल्ली सट्टा बाजार के अनुमान में भी एनडीए सरकार बनती दिख रही है। इसमें एनडीए को 142-145, जबकि महागठबंधन को 88-91 सीटें मिल सकती हैं। इसमें बताया गया है कि जेडीयू को 59-61, बीजेपी को 69-71 और आरजेडी को 67-69 सीटें मिल सकती हैं।
November 11, 18:43
बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान
बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एग्जिट पोल एनडीए के पक्ष में आने पर कहा, 'बिहार लोकतंत्र की जननी की धरती है। उस धरती पर रहने वाले लोगों ने देश को एक संदेश दिया है। 2020 में जहां 57% मतदान हुआ था, वहीं इस बार पहले चरण में 65% और दूसरे चरण में 68% के करीब मतदान हुआ। यह दर्शाता है कि बिहार ने भाई-भतीजावाद और वंशवाद की राजनीति को नकार दिया है। लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार जैसे अनुभवी नेताओं पर अपना विश्वास जताया। एग्जिट पोल भी यही नतीजे दिखा रहे हैं। यह एग्जिट पोल है, हम एक्जिट पोल से भी और ऊपर जाएंगे। बिहार में लोग शांति और सामाजिक सद्भाव चाहते हैं, लेकिन आरजेडी और कांग्रेस उन्माद पैदा करते हैं। बिहार की जनता यह समझ चुकी है, एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।'
https://twitter.com/ANI/status/1988253643917946940
November 11, 18:43
नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे- बीजेपी
बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल ने बिहार चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे एनडीए के पक्ष में आने के बाद कहा, 'हम शुरू से कह रहे हैं कि एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। राज्य में हुए अधिक मतदान प्रतिशत इस बात का प्रमाण है कि बिहार में सत्ता समर्थक लहर है। नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे।'
https://twitter.com/ANI/status/1988253927620653086
November 11, 18:43
बीजेपी बिहार का पहला रिएक्शन
एग्जिट पोल्स के रुझान सा अपने पक्ष में आने के बाद बीजेपी बिहार ने 'एक्स' पर लिखा, 'एक्जिट पोल ने दिखाया स्पष्ट जनमत। बिहार एक बार फिर विकास और स्थिरता के पक्ष में है, प्रचंड बहुमत के साथ लौट रही है NDA सरकार, जनता ने विश्वास पर लगा दी है मुहर।'
https://twitter.com/BJP4Bihar/status/1988251431024083238
November 11, 18:43
दूसरे चरण में 68.52% मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार चुनाव 2025 के दूसरे चरण में लगभग 68.52% मतदान हुआ है। इसी तरह से 6 नवंबर को हुए पहले चरण में भी बंपर मतदान देखने को मिला था।
https://twitter.com/ANI/status/1988242686781124845
November 11, 18:43
बहुमत के लिए 122 विधायक चाहिए होंगे
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इस हिसाब से किसी भी गठबंधन को बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों का समर्थन चाहिए होगा। ऐसे में सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत मिलता दिखाया गया है, जबकि महागठबंधन सरकार बनाने से काफी दूर दिखाई दे रहा है।
November 11, 18:43
सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार
बिहार बिधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद मंगलवार को जारी किए गए एग्जिट पोल्स में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, महागठबंधन सरकार बनाने से बहुत दूर दिख रहा है।
November 11, 18:43
डीवी रिसर्च एग्जिट पोल में भी एनडीए को बढ़त
डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में भी जेडीयू, बीजेपी, एलजेपी (आर), आरएलएम और 'हम' के बठबंधन (एनडीए) को स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी हो रही है। इसमें एनडीए को 137-152, महागठबंधन को 83-98, जन सुराज को 2-4 और AIMIM को 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं।
November 11, 18:43
P-MARQ के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बढ़त
P-MARQ के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 142 से 162 सीटें, महागठबंधन को 80 से 98 सीटें, जन सुराज को 1-4 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें जा सकती हैं।
November 11, 18:43
पीपल्स प्लस के एग्जिट पोल्स में भी एनडीए सरकार
पीपल्स प्लस के एग्जिट पोल्स में भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 133-159 सीटें मिल सकती है, जबति महागठबंधन को सिर्फ 75-101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, जन सुराज को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 2-8 सीटें आ सकती है।
November 11, 18:43
पोल्स ऑफ पोल्स में भी बीजेपी-जेडीयू सरकार
पोल्स ऑफ पोल्स ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए सरकार को जबरदस्त वापसी करते दिखाया है। इसमें एनडीए को 138-155 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन को 82-98, जन सुराज को 0-2 और अन्य के खाते में 3-7 सीटें जा सकती हैं।
November 11, 18:43
Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त
Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। इसके मुताबिक, एनडीए को 130 से 138 और महागठबंधन को 100 से 108 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें मिलती दिख रही हैं। Chanakya Strategies के एग्जिट पोल के हिसाब से भी बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।
November 11, 18:43
TIF Research के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार
TIF Research के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार बनती दिख रही है। इसके मुताबिक, एनडीए को 145-163 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, महागठबंधन को बिहार में हार का मुह देखना पड़ सकता है। इसके मुताबिक, महागठबंधन को 76 से 95 सीटें और अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं।
https://twitter.com/khabar_gaon/status/1988246262945116626
November 11, 18:43
पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग होते ही पीपल्स इंसाइट ने भी अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इसमें भी एनडीए को बंपर बढ़त मिल रहा है। पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें ही जाती हुई दिख रही हैं। वहीं, जनसुराज को 0-2 सीटें और तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
November 11, 18:43
जेवीसी पोल में भी एनडीए को महाबढ़त
जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को महाबढ़त मिलती दिख रही है। इसके मुताबिक, एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
November 11, 18:43
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार
दैनिक भास्कर ने भी अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इसने भी बिहार में एनडीए को बंपर बढ़त मिलते हुए दिखाया है। इसके अनुसार एनडीए को 145-160 सीट, महागठबंधन को 73-91 सीट, जन सुराज को 00-03 और अन्य को 05-07 सीट मिल सकती है।
November 11, 18:43
IANS-Matrize के मुताबिक एनडीए को 48% वोट शेयर
IANS-Matrize ने अपना एग्जिट पोल्स जारी कर दिया है। इसके मुताबिक बिहार में एनडीए सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक बिहार में एनडीए को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को महज 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा इसमें बताया गया है कि एनडीए को 48% वोट शेयर गया है। वहीं, महागठबंधन को 37%, जन सुराज को 5% और AIMIM को 1% वोट शेयर मिल सकता है।
https://twitter.com/ians_india/status/1988232919522111725
November 11, 18:41
IANS-Matrize के मुताबिक फिर से NDA सरकार
IANS-Matrize ने अपने एग्जिट पोल्स में बताया है कि बंपर बहुमत के साथ फिर से एनडीए सरकार बन रही है और एनडीए को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन को सिर्फ 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है।
https://twitter.com/ians_india/status/1988231851329380406
November 11, 18:35
वोटिंग खत्म, EVM हो रहीं सील
बिहार में दूसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है और अब EVM और VVPAT मशीनों को सील किया जा रहा है। अब इन्हें मतगणना के दिन यानी 14 नवंबर को खोला जाएगा।
https://twitter.com/ANI/status/1988228733313167418
November 11, 17:38
बिहार में 5 बजे तक बंपर वोटिंग
बिहार में दूसरे चरण की 122 सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है। पहले चरण का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दूसरे चरण की सीटों पर शाम 5 बजे तक ही 67.14 पर्सेंट वोट डाले जा चुके थे और काफी लोग लाइन में भी लगे थे।
https://twitter.com/ANI/status/1988217138893779255
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


