logo

ट्रेंडिंग:

बिहार: NDA के नेता चुने जाएंगे नीतीश कुमार, चिराग को क्या मिलेगा? फैसला आज

NDA में 5 घटक दल हैं। बीजेपी और जेडीयू सबसे बड़ी पार्टियां हैं। तीसरी सबसे बड़ी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) है, जो सरकार में मजबूत हिस्सेदारी चाहती है।

Nitish Kumar

बिहार विधासनभा चुनाव प्रचार के दौरान एक मंच पर एनडीए के नेता। फाइल फोटो। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बिहार में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रंचड बहुमत से वापसी हुई है। जीत के 5 दिन बीत चुके हैं अभी तक औपचारिक रूप से एलान नहीं किया गया है कि नई सरकार में मुख्यमंत्री कौन होगा, डिप्टी सीएम और मंत्री कौन हो सकते हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेताओं ने साफ तौर पर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने औपचारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा है। बिहार में यह तो तय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे लेकिन उनके मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा, इसे लेकर मंथन चल रहा है। बुधवार को सारे अटकलों पर विराम लग सकता है।

नई सरकार के गठन में अभी एक मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) अपने कोटे से डिप्टी सीएम की पोस्ट मांग रही है। BJP और JDU इस मांग को मानने के मूड में नहीं हैं। गुरुवार को नई सरकार शपथ लेगी। मंगलवार को BJP और JDU के बड़े नेताओं के बीच लंबी बैठक भी हुई है। 

यह भी पढ़ें: नई सरकार की कैबिनेट का फॉर्मूला तैयार, छह विधायक पर एक मंत्री तय

बीजेपी और जेडीयू में क्या चल रहा है?

सूत्रों के मुताबिक BJP विधानसभा स्पीकर की कुर्सी अपने पास रखना चाहती है, वहीं JDU भी स्पीकर की कुर्सी पर नजर रखे हुए है। दोनों दल अभी मंत्रिमंडल को लेकर सहमत नहीं हुए हैं। बिहार में नई सरकार का शपथग्रहण 20 नवंबर को है, विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है। 

चिराग की पार्टी क्यों मांग रही डिप्टी CM?

चिराग पासवान की LJP (रामविलास) ने 19 सीटें जीती हैं। यह पार्टी पासवान और दलित वोटों का बड़ा हिस्सा NDA को दिलाने में कामयाब रही है। महागठबंधन की सबसे बड़ी ताकत माने जानी वाली आबादी, एनडीए के पक्ष में आई। पार्टी चाहती है कि उसके कोटे से एक डिप्टी सीएम बने। चर्चा है कि चिराग पासवान अपने जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती का नाम आगे कर रहे हैं। वर्तमान सरकार में BJP के पास ही दो डिप्टी सीएम हैं। BJP इस बार भी यह पद अपने पास रखना चाहती है।

यह भी पढ़ें: 'मशीनरी से वोट आए हैं...', बिहार चुनाव के नतीजों पर पहली बार बोली RJD

NDA में कौन-कितना मजबूत?

  • BJP-89
  • JDU-85
  • चिराग की LJP(RV)-19
  • हम (जीतन राम मांझी)-5
  • उपेंद्र कुशवाहा की RLM-4
  • NDA: 202
  • कुल विधानसभा सीटें: 243

पहली बार BJP और JDU के विधायकों की संख्या लगभग बराबर है। पहले जेडीयू कमजोर थी, अब बराबरी पर आ गई है। बीजेपी के सीनियर नेता नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर सहमत नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जनसुराज ने महागठबंधन‑NDA को दिया बराबर का झटका, 15‑15 सीटों का नुकसान

किस पार्टी को कितने मंत्रालय मिल सकते हैं?

  • चिराग पासवान की पार्टी को 2 से 3 मंत्रालय दिए जा सकते हैं।  
  • HAM और RLM को एक-एक मंत्रालय मिल सकता है।
  • ज्यादातर मंत्री BJP और JDU से ही होंगे।

बिहार में आज क्या होगा?

NDA की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना जा सकता है। गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता इसमें शामिल होंगे। फिलहाल डिप्टी सीएम और स्पीकर के पद पर सहमति बनने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन सरकार कल जरूर बन जाएगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap