logo

ट्रेंडिंग:

धर्मेंद्र का था इतना बड़ा परिवार, फिर क्यों बुढ़ापे में अकेले रहते थे हीमैन?

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उनका इतना बड़ा परिवार था। इसके बावजूद वह अपने फार्महाउस पर अकेले रहते थे।

Dharmendra

धर्मेंद्र, Photo Credit: Dharmendra

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र हमारे बीच में नहीं रहे। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनका जाना मनोरंजन जगत के लिए अपूरणीय छति है। 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

 

धर्मेंद्र का इतना बड़ा परिवार था लेकिन वह अकेले खंडाला वाले फार्महाउस में रहते थे। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि वह अकेले क्यों रहते थे? आइए हम आपको इसके पीछे का कारण बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'द फैमिली मैन 3' में छाए पालिन कबाक, 'भेड़िया' से मिली थी पहचान

धर्मेंद्र फार्महाउस पर अकेले क्यों रहते थे?

इस सवाल का जवाब बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में दिया था। बॉबी ने बताया था कि उनके पिता अकेले नहीं रहते हैं। उनकी मां प्रकाश कौर भी उनके साथ रहती हैं। वे दोनों खंडाला के फार्महाउस में रहते हैं। पापा और मां को फॉर्महाउस पर रहना पसंद है। वह अब बूढ़े हो गए हैं। फार्महाउस में उन्हें अच्छा लगता है। वहां का मौसम अच्छा है।

 

धर्मेंद्र का फार्महाउस 100 एकड़ में फैला है। धर्मेंद्र अक्सर अपने फार्महाउस की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते थे। वह अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते थे।

 

यह भी पढ़ें- नॉमिनेशन टास्क में मालती ने तान्या को मारा थप्पड़! लोग बोले- 'बाहर निकालो'

धर्मेंद्र ने की थीं दो शादियां

धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। पहली शादी उनकी प्रकाश कौर से हुई थी। उन्होंने 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से की थी। उनकी पहली शादी से 4 बच्चे हैं सनी देओल, बॉबी देओल, अजिता और विजेता है। बॉलीवुड में आने के बाद धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया था। उन्होंने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। उनकी नेटवर्थ 335 करोड़ रुपये है।

 

 

Related Topic:#Dharmendra

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap