logo

ट्रेंडिंग:

3 दिन में De De Pyaar De 2 ने किया 35Cr का बिजनेस, 'सन ऑफ सरदार 2' को छोड़ा पीछे

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

 De De Pyaar De 2 Collection

दे दे प्यार दे 2 कलेक्शन

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। 14 नवंबर को फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय के साथ जावेद जाफरी, मिजान जाफरी और गौतमी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

 

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ का बिजनेस किया था। ओपनिंग डे पर फिल्म को सुस्त रिस्पॉन्स मिला था लेकिन माउथ पब्लिसिटी का फायदा हुआ है। वीकेंड की कमाई पर फिल्म की कमाई में 40% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए जानते हैं फिल्म ने 3 दिनों में कितने करोड़ की कमाई की?

 

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में इन सितारों का रहा धांसू कमबैक, मेकर्स ने दोनों हाथों से बटोरे पैसे

फिल्म को मिला माउथ पब्लिसिटी का फायदा

फिल्म ने शनिवार को 12.50 करोड़ की कमाई की और रविवार को 14 करोड़ का बिजनेस किया है। वीकेंड पर फिल्म ने अच्छ बिजनेस किया है। फिल्म ने तीन दिनों में कुल मिलाकर 34.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 'दे दे प्यार दे 2' ने अजय की 'सन ऑफ सरदार 2' का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'सन ऑफ सरदार 2' ने ओपनिंग वीकेंड पर 24. 75 करोड़ का बिजनेस किया था।

 

यह भी पढ़ें- 'मुझे एनेस्थीसिया नहीं देना', हार्ट सर्जरी के वक्त सुष्मिता ने ऐसा क्यों किया?

क्या है दे दे प्यार दे 2 की कहानी?

फिल्म की कहानी वही से शुरू होती है जहां पर पहला पार्ट खत्म होता है। आशीष (अजय देवगन) अपने परिवार को आयशा संग अपने रिश्ते के लिए मना लेता है। अब आशीष को आयशा की पेरेंट्स को शादी के लिए मनाना है। आयशा के माता-पिता के किरदार में आर माधवन और गौतमी कपूर है। क्या आशीष आयशा के माता-पिता को शादी के राजी कर पाता है? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। फिल्म का निर्माण लव रंजन और टी सीरीज ने मिलकर किया है।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap