logo

ट्रेंडिंग:

BB 19: मालती पर लेस्बियन कमेंट करना कुनिका को पड़ा भारी, सलमान ने लगाई क्लास

'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार पर सलमान कुछ कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाने वाली हैं। मेकर्स ने हाल ही में प्रोमो शेयर किया है।

bigg boss 19

कुनिका सदानंद, सलमान खान और मालती चाहर, Photo Credit: Colors Insta Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

'बिग बॉस 19' का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान अमाल मलिक, शहबाज और कुनिका सदानंद की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो से जुड़े प्रोमो शेयर किए हैं। पिछले हफ्ते वीकेंड का वार पर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी आए थे। दर्शकों ने शो पर सलमान को काफी मिस किया था।

 

शो के एक प्रोमो में सलमान ने कुनिका से कहा, 'आप घर में ऐसे बयान क्यों देती हैं जिसके बाद आप खुद फंस जाती है। कुछ मैटर्स में आप बहुत ही इनसेंसिटिव लगीं। आपको मालती के भाई ने भी बताया कि जो आपने उनके बारे में कहा। वह सब को ही बहुत गलत लगा। ऐसे सिचुएशन में आपको फंसना ही क्यों है?'

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं नेत्रा मंटेना? जिसकी शादी में पहुंचा बॉलीवुड, जस्टिन बीबर करेंगे परफॉर्म

कुनिका पर भड़के सलमान

कुनिका जवाब देते हुए कहती हैं, 'इस घर में।' सलमान बीच में ही कुनिका को रोकते हुए कहते हैं एक सेकंड आप बीच में बोलेंगी नहीं। आपके रीजन आपके कमेंट से भी ज्यादा खराब थे। मैं आप सबको वह वीडियो दिखाने वाला हूं। कुनिका ने सलमान से कहा कि प्लीज आप वह वीडियो मत दिखाओं। मुझे इस बेइज्जती से बचा लो।' 

 

दरअसल शो में कुनिका ने तान्या को कहा था कि मालती लेस्बियन है। उन्होंने ऐसा कहने के पीछे का कारण भी बताया था। यह बात मालती के भाई दीपक चाहर को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी थी। दीपक ने कुनिका को पर्सनली भी यह बात समझाई थी। इसके बाद कुनिका के बेटे आर्यन ने दीपक से इस बात के लिए माफी मांगी थी।

 

यह भी पढ़ें- दिव्या और मुकेश भट्ट का लफड़ा क्या है? कॉल रिकॉर्डिंग लीक तक कैसे पहुंची बात?

अमाल पर भड़के सलमान

सलमान ने अमाल से कहा, आपको स्ट्रांग लोगों से पंगा लेना नहीं है। आपको पीठ-पीछे लोगों की बुराई करनी है। इसके बाद अमाल प्रणित और गौरव से बहस करते नजर आते हैं। सलमान ने आगे कहा, पिछले हफ्ते आपने बिग बॉस से बदतमीजी से बात की थी। मैं होता तो मुख्य द्वार खोल देता और आपको कोई ऑप्शन नहीं देता।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap