logo

ट्रेंडिंग:

BB 19: तलाकशुदा अभिषेक के प्यार में अशनूर की गेम हुई चौपट, सलमान ने खोली आंखें

इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें सलमान अशनूर को समझाते हुए नजर आ रहे हैं।

abhishek Bajaj and Ashnoor

अशनूर कौर और अभिषेक बजाज

'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, नीलम गिरी और मृदुल तिवारी की क्लास लगाई। इसके अलावा सलमान ने बाकी घरवालों को यह भी समझाया कि उनकी गेम कैसी दिख रही है? 

 

सलमान ने अशनूर को बताया कि अभिषेक की वजह से उनकी गेम पूरी तरह से दब गई है। घर में अशनूर और अभिषेक अक्सर साथ में नजर आते हैं। फैंस और घरवालों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे संग प्यार में हैं। अशनूर घर में अपना सारा समय अभिषेक के साथ ही बिताती हैं। 

 

यह भी पढ़ें- पिता से नहीं थे अच्छे रिश्ते, डिप्रेशन में रोते थे विजय, आमिर की बेटी ने की मदद

सलमान ने अभिषेक की लगाई क्लास

सलमान ने कहा, 'अभिषेक यूनीक पर्सनैलिटी हो भाई। इनफैक्ट अशनूर इस सिचुएशन के लिए आप ही जिम्मेदार हो क्योंकि आप इस गेम में अभिषेक की छाया में इतनी रही हो। अभिषेक छा गए और आप रह गईं। तान्या तो फर्ल्ट करना चाहती हैं भाई। कॉम्पिलमेंट लेते समय तो ले लिया और बाद में उसे फर्ल्टिंग का नाम दे दिया। यहां पर नेशनल टीवी पर कैरेक्टर असैसनेशन हो रहा है किसी का।'

 

 

सलमान ने अशनूर को यह भी समझाया कि अभिषेक उनकी पूरी गेम खा गया। सलमान से पहले कुनिका भी अशनूर को समझाते हुए नजर आई थीं कि तुम्हारी गेम में अभिषेक के अलावा कोई रिश्ता नहीं है। अब सलमान की बातों के बाद अशनूर की गेम में बदलाव आता है या नहीं। यह देखना दिलचस्प होगा।

 

यह भी पढ़ें- 'अगले जन्म में मां बनूंगी उसकी', गोविंदा की दोबारा पत्नी नहीं बनना चाहतीं सुनीता

कौन होगा घर से बेघर?

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी नॉमिनेटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते घर में डबल एविक्शन होने वाला है। इस हफ्ते अभिषेक बजाज और नीलम गिरी घर से बेघर हो सकते हैं। पिछले हफ्ते प्रणित मोरे डेंगू की वजह से घर से बाहर हो गए थे लेकिन अब उनकी शो में वापसी हो गई है। कौन सा सदस्य घर से बेघर होता है? इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap