बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 89 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कुछ दिनों पहले उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका इलाज घर से ही चल रहा था। हाल ही में उनके घर के बाहर फिर से एंबुलेंस देखी गई है। एंबुलेंस को देखने के बाद फैंस धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर चिंतित थे। धर्मेंद्र के घर के बाहर से की सिक्योरिटी को बढ़ा दी गई है।
सोशल मीडिया पर उनके घर के बाहर का वीडियो का वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड के हीमैन को सितारे नमों आंखों से विदाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'द फैमिली मैन 3' में छाए पालिन कबाक, 'भेड़िया' से मिली थी पहचान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
सितारे पहुंचे शमशान घाट
सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
लंबे समय से बीमार थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। धर्मेंद्र से मिलने सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल जैसे सितारे अस्पताल पहुंचे थे। 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से डिसार्च कर दिया गया था। 11 नवंबर को उनके निधन की फर्जी खबर आई थी।
धर्मेंद्र की मौत की फर्जी खबर फैलाने पर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने अपनी नाराजगी जताई है। ईशा देओल ने कहा था, 'मीडिया गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि परिवार की प्राइवेंसी का सम्मान करें और पापा के जल्द ठीक होने की दुआ करें धन्यवाद।'
सनी देओल ने भी मीडिया पर नाराजगी जाहिर की थी। सनी ने फोटोग्राफर्स से कहा था, 'आपके घर में भी मां-बाप हैं। बच्चे हैं। आपको शर्म नहीं आती।' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- नॉमिनेशन टास्क में मालती ने तान्या को मारा थप्पड़! लोग बोले- 'बाहर निकालो'
31 अक्टूबर को भर्ती हुए थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था। इस साल की शुरुआत में धर्मेंद्र की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अग्सत्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं। अग्स्त्य 'इक्कीस' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने करियर की शुरुआत की थी।