बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उन्होंने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था। धर्मेंद्र की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। उन्हें फैंस प्यार से हीमैन बुलाते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि उनका यह नाम कैसा पड़ा? आइए आपको इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा बताते हैं।
बिमल रॉय की 'बंदिनी' में धर्मेंद्र ने एक सीरियस, सेंसिटिव राइटर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके काम की जमकर तारीफ हुई थी लेकिन वह अभी हीरो नहीं बन पाए थे। 1964 में उनकी फिल्म 'आई मिलन की बेला रिलीज' हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म को देखने के बाद राजेंद्र कुमार इतने इंप्रेस हुए कि जब फूल और पत्थर बन रही थी तो उन्होंने ओपी रल्हन को धर्मेंद्र का नाम सजेक्ट किया था।
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र का था इतना बड़ा परिवार, फिर क्यों बुढ़ापे में अकेले रहते थे हीमैन?
धर्मेंद्र कैसे बने बॉलीवुड के हीमैन?
धर्मेंद्र हिट हो रहे थे लेकिन 'फूल और पत्थर' से असली पहचान मिली। जब निर्देशक ओ पी रल्हन ने फिल्म की कहानी मीना कुमारी को सुनाई। मीना कुमार को कहानी पसंद आई लेकिन उन्होंने शर्त रख दी कि यह फिल्म तभी करूंगी जब हीरो धर्मेंद्र होगा। रल्हन हैरान हो गए। उस समय धर्मेंद्र बी लिस्ट हीरो थे और यह एक बड़ा प्रोजेक्ट था लेकिन मीरा कुमार अड़ गई थीं। रल्हन को मानना पड़ा और इस एक फैसले से धर्मेंद्र की किस्मत बदल गई।
शर्टलेस सीन से धर्मेंद्र को मिली हीमैन की पहचान
साल 1966 में आई इस फिल्म से हिंदुस्तान को एक नया शब्द दिया He-Man और यह He-Man का टैग किसी फाइट सीन से नहीं मिला। यह मिला एक शर्टलेस सीन से। रात का सीन। मीना कुमारी बिस्तर पर सोने का नाटक कर रही हैं। धर्मेंद्र, नशे में धुत, शर्टलेस, कमरे में आते हैं। मीना कुमारी डर जाती हैं कि अब क्या होगा।

यह भी पढ़ें- नहीं रहे धर्मेंद्र, 89 की उम्र में ली आखिरी सांस; PM बोले- एक युग का अंत हुआ
धर्मेंद्र उनके पास आते हैं, झुकते हैं और धीरे से उन्हें कंबल ओढ़ा देते हैं। बस। इस एक सीन ने मर्दानगी की परिभाषा बदल दी। यह वह मर्द था, जो फौलादी था लेकिन औरतों का रखवाला भी था।
इस फिल्म ने धर्मेंद्र को उनका पहला फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर नॉमिनेशन दिलाया लेकिन 'फूल और पत्थर' सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं थी। यह एक रिश्ते की मिसाल भी थी। एक ऐसा रिश्ता, जिसने धर्मेंद्र का करियर बनाया। वह थीं मीना कुमारी।