logo

ट्रेंडिंग:

मिजान जाफरी 7 साल में नहीं दे पाए 1 हिट, 'दे दे प्यार दे 2' से चमकेगी किस्मत!

बॉलीवुड अभिनेता मिजान जाफरी हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' नजर आए हैं। क्या इस फिल्म से उनके करियर को पहचान मिलेगी?

Meezan Zafri

मिजान जाफरी, Photo Credit: Meezan Insta Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में अजय, रकुल के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेफ जाफरी और मिजान जाफरी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अजय, रकुल और मिजान के बीच में लव ट्रायंगल दिखाया गया है। पर्दे पर रकुल और मिजान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

 

इस फिल्म में मिजान की परफॉर्मेंस को लोगों की सरहाना मिली है। मिजान जाफरी जावेद जाफरी के बेटे हैं। मिजान पिछले 7 साल से इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे हैं। उनके काम को अभी तक पहचान नहीं मिल पाई है। क्या दे दे प्यार दे 2 से उनकी किस्मत चमकेगी?

 

यह भी पढ़ें- कामिनी कौशल का हुआ निधन, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

2019 में मिजान ने किया था डेब्यू

मिजान ने साल 2019 में इंडस्ट्री में फिल्म 'मलाल' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। मिजान के साथ इस फिल्म में संजय लीला भंसाली की भांजी शरमीन सहगल मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद मिजान ने 'हंगामा 2', 'यारियां 2' और 'द मिरांडा ब्रदर्स' में काम किया था। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इन सभी फिल्मों में मिजान ने काम तो किया लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली।

 

मिजान ने संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

 

यह भी पढ़ें- अमाल ने नेशनल टीवी पर पिता को बताया 'असफल', भड़के लोग बोल- 'शर्म आनी चाहिए'

क्या 'दे दे प्यार दे 2' से चमकेगी किस्मत

मिजान को 'दे दे प्यार दे 2' से काफी उम्मीद है। फिल्म के गाने '3 शौक' में उन्होंने शानदार डांस किया है। गाने का हुक स्टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म में मिजान के पिता जावेद जाफरी भी नजर आ रहे हैं। पहली बार बाप- बेटे दोनों एक ही फिल्म में है।

 

वहीं, फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की बात करें तो दर्शकों और क्रिटिक्स ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म में सभी कलाकारों के काम को लोगों ने पसंद किया है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap