logo

ट्रेंडिंग:

फातिमा बॉश ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज, कौन हैं? जिसे पेजेंट में कहा गया था Dumb

फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता है। पेजेंट के डायरेक्टर ने उन्हें डम्ब कहा था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

 Miss Universe fatima bosch

मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मैक्सिको की फातिमा बॉश के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजा है। इस बार की प्रतियोगिता थाईलैंड में हुई थी। जब फातिमा ने इस खिताब को जीता तो पूरा ऐरिना तालियों से गूंज उठा। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों के 100 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेते हैं। भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में पहुंची थीं लेकिन जीत नहीं पाईं।

 

सोशल मीडिया पर फातिमा बॉश ट्रेंड कर रही हैं। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने से पहले उन्हें पेजेंट के डायरेक्टर नवात इत्सरग्रिसिल ने डम्ब कहा था जिसके बाद वह प्रतियोगिता छोड़कर चली गई थीं। उनका समर्थन करते हुए कई प्रतियोगियों ने रैंप से वॉक आउट कर दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद इत्सरग्रिसिल ने माफी मांगी थी। हर कोई जानना चाहता है कि इस खिताब को जीतने वाली फातिमा बॉश कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें- 'दुनिया में सिर्फ 1 जाति है...', PM मोदी के सामने क्या बोलीं ऐश्वर्या राय?

कौन हैं मिस यूनिवर्स जीतने वाली फातिमा बॉश?

26 साल की फातिमा मॉडल, एक्टिविस्ट और पब्लिक स्पीकर हैं। वह मैक्सिको में पली-बढ़ी हैं और महिला शिक्षा के अधिकारों के लिए करती हैं। उनके पास कॉम्युनिकेशन की डिग्री है। उन्होंने फैशन की पढ़ाई की है। बचपन से ही उनकी दिलचस्पी फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में थी।

 

18 साल की उम्र में फातिमा ने 'फ्लोर टाबास्को 2018' का खिताब जीता था। उस समय वह महज 18 साल की थी। 13 सितंबर 2025 को फातिमा ने 'मिस यूनिवर्स मेक्सिको 2025' का ताज अपने नाम किया था।

 

यह भी पढ़ें- 'परफेक्ट फैमिली' के निर्माता बने पंकज त्रिपाठी, कहां और कब देख सकते हैं शो?

करोड़ों की मालकिन हैं फातिमा

फातिमा कमाई के मामले में भी पीछे नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 8 करोड़ से लेकर 42 करोड़ रुपये तक की संपत्ति है। वह कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करती हैं । इस खिताब को जीतने के बाद उनकी ब्रैंड वैल्यू तेजी से बढ़ रही हैं।

क्या था डम्ब विवाद?

दरअसल प्रतिस्पर्धा के दौरान पेजेंट के डायरेक्टर नवात इत्सरग्रिसिल ने फातिमा से पूछा था कि तुम स्पॉन्सर्ड शूट के लिए क्यों मौजूद नहीं थीं। उन्होंने पूछा कि तुमने सोशल मीडिया पर भी प्रमोशनल पोस्ट शेयर नहीं किया। जैसे ही फातिमा जवाब देने लगी तब उनकी नवात से बहस हो गई थी। नवात ने कहा था, 'अगर तुम अपने नेशनल डायरेक्टर का आदेश मान रही हो तो तुम डम्बहेड हो।' फातिमा ने जवाब दिया तो नवात ने सिक्योरिटी को उन्हें बाहर निकालने के लिए कहा। इसके बाद फातिमा वहां से वॉक आउट करके चली गई थी। फातिमा का सपोर्ट करते हुए वहां मौजूद बाकी मॉडल भी वॉकआउट करते हुए चली गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद नवात की जमकर आलोचना हुई थी। बाद में नवात ने फातिमा से माफी मांगी थी।

 

 

 

 

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap