बॉलीवुड में नाम बनाने के लिए सितारे कड़ी मेहनत करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि सितारों की फिल्में नहीं चल रही हैं तो उन्हें काम नहीं मिलता है। हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बता रहे हैं जिनका शानदार कमबैक रहा है।
इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर बॉबी देओल का नाम शामिल हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी लंबे समय हिंदी फिल्म में नजर आएंगी। फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से से इंतजार कर रहे हैं। वह एस.एस राजामौली की बिग बजट फिल्म वाराणसी से कमबैक कर रही हैं। फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। आइए उन सितारों के बारे में जानते हैं जिनका धांसू कमबैक रहा।
यह भी पढ़ें- 'मुझे एनेस्थीसिया नहीं देना', हार्ट सर्जरी के वक्त सुष्मिता ने ऐसा क्यों किया?
बॉलीवुड में इन सितारों का रहा धांसू कमबैक
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने शानदार कमबैक किया है। वह लंबे समय बाद हिंदी फिल्म में नजर आएंगी। 2019 में वह बड़े पर्दे पर फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। अभिनेत्री आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। वह अब एस.एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। शाहरुख ने साल 2023 में फिल्म 'पठान' से कमबैक किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इसके बाद उनकी 'जवान' रिलीज हुई थी। अब दर्शकों को उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' के आने के बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' से कितनी अलग है महेश बाबू की 'वाराणसी'?
मनीषा कोइराला
90 के दशक में मनीषा कोइराला की गिनती टॉप अभिनेत्रियों में होती थीं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया। 2003 के बाद से वह फिल्मों से गायब थीं। वह साल 2024 में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके काम की दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब तारीफ की थी।
बॉबी देओल
बॉबी देओल का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। 2011 में वह अपने भाई सनी और पिता धर्मेंद्र के साथ 'यमला पगला दीवाना' में नजर आए थे। इसके बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों का जिक्र कई इंटरव्यूज में भी किया है। वह लोगों से काम मांगते थे। 2018 में सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म 'रेस 3' में काम दिया था। 2020 में उन्हें वेब सीरीज 'आश्रम' से पहचान मिली। निगेटिव कैरेक्टर में बॉबी छा गए। इस सीरीज ने उनके करियर को बदल कर रख दिया। इसके बाद वह लगातार कई फिल्म्स और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।
सनी देओल
सनी देओल ने फिल्म 'गदर 2' से धमाकेदार कम बैक किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वह इन दिनों 'बॉर्डर 2' पर काम कर रहे हैं।