logo

ट्रेंडिंग:

महेश बाबू 'रुद्र', प्रिंयका 'मंदाकिनी', राजामौली की 'वाराणसी' में खास क्या है?

एसएस राजमौली की नई फिल्म में महेश बाबू का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म में महेश के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी और फिल्म का आधिकारिक नाम वाराणसी रखा गया है।

varanasi movie

वाराणसी फिल्म का लुक, Photo Credit: ssrajamouli

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक बड़े इवेंट में लंबे इंतजार के बाद प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड मूवी का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और मशहूर फिल्म मेकर एसएस राजामौली साथ में बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। एसएस राजामौली ने ऐलान किया की उनकी अगली फिल्म का नाम 'वाराणसी' होगा। सोशल मीडिया पर अब इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है और लोग इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म का टाइटल और महेश बाबू का लुक लोगों को पसंद आ रहा है। 

 

महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की यह पहली फिल्म है। प्रियंका चौपड़ा ने इससे पहले 2021 में द स्काई इज पिंक के बाद भारतीय सिनेमा में कोई फिल्म नहीं की है। इसलिए यह उनका कमबैक माना जा रहा है। इस इवेंट में महेश बाबू ने कहा कि पूरे देश को इस फिल्म पर गर्व होगा, जिसमें वह लीड रोल रुद्र की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में कुंभा की भूमिका निभाने वाले सुकुमारन ने कहा कि यह उनके करियर की सबसे भावनात्मक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण भूमिका होगी।

 

यह भी पढ़ें- 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' में छाईं हुमा कुरैशी और शेफाली शाह, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

 

कब आएगी फिल्म?

इस फिल्म को देखने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। यह फिल्म जनवरी 2027 में संक्रांति के त्योहार पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले इस फिल्म का टाइटल SSMB29 या ग्लोबल ट्रॉटर होने की बात भी कही जा रही थी लेकिन अब इसका आधिकारिक नाम वाराणसी कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में एक मंदिर का सीन है और आग की लपटों को बर्फ पर गिरते हुए और फिर पानी का दृश्य दिखाया गया है। लास्ट में महेश बाबू की एंट्री होती है। वह खून से लथपथ एक त्रिशूल हाथ में लेकर बैल पर बैठकर एंट्री लेते हैं। महेश बाबू का फर्स्ट लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा का लुक पहले ही सामने आ चुका है। अब यह फिल्म सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक ट्रेंड कर रही है। 

भगवान राम बने हैं महेश 

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एसएश राजामौली ने बताया कि उनकी फिल्म में महेश बाबू भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने कहा, 'बचपन से ही, मैं कई बार इस बारे में बात करता रहा हूं कि रामायण और महाभारत मेरे लिए क्या मायने रखते हैं और इन्हें बनाना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट कैसे है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे इतनी जल्दी रामायण के एक महत्वपूर्ण प्रसंग की शूटिंग करने का मौका मिलेगा। हर सीन और हर डायलॉग लिखते हुए, मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मैं तैर रहा हूं। पहले दिन, जब महेश भगवान राम के वेश में फोटोशूट के लिए आए थे तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं पूरी तरह टूट गया था। महेश में कृष्ण का आकर्षण है लेकिन राम जैसी शांति भी है। मैंने उस तस्वीर को अपना वॉलपेपर भी बना लिया है।'

प्रियंका का लुक लोगों का आया पसंद

इस इवेंट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थी। वह सफेद साड़ी में किसी अप्सरा की तरह तैयार होकर आई थीं। उनकी नेट की हैवी वर्क वाली साड़ी और मैचिंग ज्वेलरी के साथ अपने लुक को शानदार बनाया था। उनके स्टेज पर आते ही फैंस ने शोर मचाना शुरू कर दिया और हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की तारीफ हो रही है। इससे पहले प्रियंका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया था, जिसमें उन्हें पीली साड़ी पहने हाथ में बंदूक लिए दिखाया गया है। 

 

यह भी पढ़ें- मां बदलने के बदला दीपिका का नजरिया, 8 घंटे काम करने पर दिया जवाब

 

क्या बोले लोग?

इस फिल्म के बारे में लोग अब सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं। हर प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म ट्रेंड कर रही है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'राजामौली के विजन में महेश बाबू रुद्र बने हैं। ये नेक्स्ट लेवल पर कमाल करने वाला है। वाराणसी से नए बेंचमार्क स्थापित हो जाएंगे।'

 

 

 

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'एसएस राजमौली ने वाराणसी का ट्रेलर दिखाया। यह पहली भारतीय फिल्म है जिसे पूरी तरह IMAX में शूट किया गया है। फिल्म निर्माताओं का कहना है कि यह प्रीमियम IMAX है। भारतीय सिनेमा नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap