logo

ट्रेंडिंग:

गुरुपर्व पर पाकिस्तान गई महिला गुमशुदा, मुस्लिम बन रचाई शादी, क्यों लग रहे आरोप?

गुरुपर्व पर पाकिस्तान गुरुद्वारे में गई सिख महिला अपने जत्थे के साथ भारत वापस नहीं आई। अब दावा किया जा रहा है कि उस महिला ने धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली है।

Sikh Women

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: SGPC

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत से पाकिस्तान गुरु पर्व मनाने गई एक सिख महिला ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कर लिया है और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली है। जिस महिला का धर्म परिवर्तन किया गया है वह पंजाब के कपूरथला जिले की रहने वाली हैं और उनकी उम्र 52 साल है। जब वह पाकिस्तान गुरु पर्व मनाने गई थीं तो उनके परिवार ने उनके लापता होने की शिकायत की थी लेकिन अब उनके धर्म परिवर्तन की खबरें सामने आ रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

 

उस महिला का नाम सरबजीत कौर बताया जा रहा है और उसने अन्य श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ इस साल 4 नवंबर को भारत और पाकिस्तान बोर्डर पार किया था। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक द्विपक्षीय समझौते की शर्तों के अनुसार, पाकिस्तान में एंट्री ली थी। इस समझौते के तहत भारत से धार्मिक यात्राओं के लिए पाकिस्तान जाने की मंजूरी दी जाती है। इस साल गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व मनाया गया था। पाकिस्तान से करीब 10 दिन बाद 1,922 लोग 13 नवंबर को स्वदेश लौट आए थे लेकिन सरबजीत कौर उनके साथ नहीं थीं।

 

यह भी पढ़ें: 'वहां कयामत का मंजर था,' नौगाम ब्लास्ट के चश्मदीदों ने बताई धमाके की कहानी

 

 

भारत नहीं लौटी सरबजीत

भारत लौटने से पहले श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, चार अन्य सदस्य और तीन महिलाएं पहले ही भारत लौट आए थे। सरबजीत कौर इनके साथ भी भारत नहीं आई थीं। जब जांच शुरू हुई थी तो खुलासा हुआ कि पाकिस्तानी इमिग्रेशन पर भरे फॉर्म में सरबजीत कौर ने अपनी राष्ट्रीय और पासपोर्ट नंबर जैसी महत्तवपूर्ण जानकारियां खाली छोड़ दी थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू कर दी है। भारतीय दूतावास और पाकिस्तान स्थित अधिकारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है ताकि महिला का पता लगाया जा सके।

सरबजीत बनी नूर?

इस घटना की अभी जांच जारी है और इस बीच एक पेपर वायरल हो रहा है। यह उर्दू में लिखा निकाहनामा है और इसमें लिखा है कि सरबजीत कौर ने नासिर हुसैन से शादी कर ली है। नासिर शेखपुरा का रहने वाला है। यह जगह लाहौर से करीब 56 किलोमीटर दूर है। इसमें दावा किया गया है कि उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया है। सरबजीत कौर ने अपना नाम बदलकर शादी कर ली है। सरबजीत ने अपना नाम नूर हुसैन रख लिया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। 

तलाकशुदा हैं सरबजीत

सरबजीत कौर पंजाब की रहने वाली हैं और वह तलाकशुदा हैं। उनकी शादी पंजाब के ही करनैल सिंह से हुई थी लेकिन बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया था। इस शादी से उनके दो लड़के भी हैं। उनके पति पिछले 30 सालों से इंग्लैंड में रह रहे हैं। सरबजीत का पासपोर्ट मुक्तसर के एड्रेस पर जारी किया गया है। जब उनका जत्था पाकिस्तान से भारत लौट आया तो उनके परिवार ने उनके लापता होने की खबर अधिकारियों को दी। भारतीय अधिकारी पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में धमाका करने वाले डॉ. उमर का घर सुरक्षा बलों ने गिराया

हर साल पाकिस्तान जाता है जत्था

सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एसजीपीसी) हर साल गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं को भेजती है। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हर साल तीर्थयात्री पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारों में जाते हैं। इस बार गुरुपर्व पर इस धार्मकि यात्रा को लेकर कई सवाल उठे थे और अंत में 10 दिन की यात्रा की अनुमति दी गई थी।

Related Topic:#Pakistan

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap