logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली ब्लास्ट: आतंकी मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड डॉक्टर शाहीन गिरफ्तार, पूरी कहानी

दिल्ली में कार ब्लास्ट मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस कड़ी में एजेंसी ने मंगलवार को आतंकी मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड डॉक्टर शाहीन को गिरफ्तार किया है।

Muzammil girlfriend Shaheen

मुजम्मिल और उसकी गर्लफ्रेंड डॉक्टर शाहीन। Photo Credit- Social Media

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के सामने सोमवार शाम 6:52 बजे i20 कार में हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोड में आ गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने ब्लास्ट के एक आरोपी मुजम्मिल की फरीदाबाद से गिरफ्तारी की है। उससे पूछताछ के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने लखनऊ से उसकी गर्लफ्रेंड डॉक्टर शाहीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली ब्लास्ट में डॉक्टर शाहीन की भी भूमिका अहम मानी जा रही है। शाहीन की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध रही हैं।

 

डॉक्टर शाहीन की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पिता सईद अहमद अंसारी से बात की तो इस बात की जानकारी मिली कि शाहीन ने प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। मेडिकल कॉलेज के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहीन ने 1996 बैच में एमबीबीएस में दाखिला लिया था। उसने एमबीबीएस की पढ़ाई और इंटर्नशिप 2002 में पूरी की थी।

 

यह भी पढ़ें: NIA करेगी दिल्ली ब्लास्ट की जांच, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

गर्ल्स हॉस्टल में ही रहती थी शाहीन

पढ़ाई के दौरान शाहीन मेडिकल कॉलेज कैंपस के गर्ल्स हॉस्टल में ही रहती थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआत में उसका अपने साथियों के साथ ज्यादा मेलजोल नहीं था। पहले भी वह धार्मिक रूप से कट्टर थी। हालांकि, एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी होने के बाद शाहीन ने फार्मोकोलॉजी में एमडी की डिग्री हासिल की थी। 2006-07 में यूपी लोक सेवा आयोग से शाहीन का चयन गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ था।

सरकार ने शाहीन को नौकरी से निकाला

हालांकि, 2009-10 में शाहीन का तबादला कन्नौज मेडिकल कॉलेज हो गया था। ‌ इसके बाद 2013 में दोबारा शाहीन कानपुर मेडिकल कॉलेज वापस लौट आई थी। ‌यहां दोबारा आने के बाद से ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध हो गईं। वह कुछ देश विरोधी तत्वों के संपर्क में आ गई थी। ‌इसके बाद लगातार नौकरी से गायब रहने के चलते 2021 में सरकार ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट: आखिर क्यों हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहती है राजधानी?

शाहीन के पिता से कड़ी पूछताछ जारी

शाहीन की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पिता सईद अहमद अंसारी से कड़ी पूछताछ की है। उन्होंने बताया है कि उनकी तीन संतानों में शाहीन दूसरे नंबर पर है, जबकि बेटा परवेज तीसरे नंबर पर है। सईद अहमद अंसारी के मुताबिक, डेढ़ साल से वह शाहीन से नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले फोन पर शाहीन से बात हुई थी।

 

उनका कहना है कि शाहीन पिछले डेढ़ साल से फरीदाबाद में रह रही थी, ‌लेकिन उन्हें ब्लास्ट में आरोपी मुजम्मिल के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है। सईद अंसारी ने बताया कि उनका लखनऊ में एक मकान है। साथ ही उनके बेटे परवेज का भी एक मकान है। उन्होंने बताया कि बेटे परवेज से मेरी 5 दिन पहले बात भी हुई थी। फिलहाल शाहीन की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा कर रही हैं।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap