logo

ट्रेंडिंग:

'अपमानित करने की कोशिश', राबड़ी के आवास को लेकर बिहार में गहराई राजनीति

नई सरकार ने राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव सहित कई लोगों के बंगले को किसी दूसरे को आवंटित किया है।

rabri devi

राबड़ी देवी । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

संजय सिंह, पटना: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बंगले को खाली करने के मामले को लेकर घमासान मचा हुआ है। राज्य सरकार की ओर से उन्हें 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का आदेश दिया गया है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा है कि किसी भी कीमत पर राबड़ी देवी सरकारी आवास खाली नहींं करेंगी।

 

उन्होंने कहा कि यह सब एक साजिश के तहत बीजेपी नेताओं द्वारा किया जा रहा है। नई सरकार ने दोनों उप मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्रियों को भी नया बंगला आवंटित कर दिया है। लालू के पुत्र तेज प्रताप का बंगला एससी एसटी कल्याण मंत्री को आवंटित कर दिया गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का बंगला भी मंत्री को आवंटित किया गया है।

 

यह भी पढ़ेंः बिहार में सरकार को घेरने के लिए आरजेडी जारी कर रही अपराध बुलेटिन

RJD के नेताओं में आक्रोश

आरजेडी नेताओं का कहना है कि राबड़ी देवी को अपमानित करने के लिए यह साजिश बीजेपी द्वारा रची गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज तक बंगला खाली करने को नहींं कहा। प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि राबड़ी देवी सरकारी आवास खाली नहीं करेंगी। आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो अवैध रूप से सरकारी आवास में रह रहे हैं। उन लोगों के खिलाफ कारवाई क्यों नहीं हो रही है। 

 

उधर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि विभागीय मंत्री इस मामले में चुप हैं। यह पूर्व उप मुख्यमंत्री को अपमानित करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के अध्यक्ष के निर्णय के साथ हैं। लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि विरोधियों को कम से कम लालू प्रसाद के राजनीतिक कद का ध्यान रखना चाहिए। उनके पिता से सरकारी आवास तो सरकार छीन सकती है, लेकिन गरीबों, दबे कुचले लोगों के दिलों में जो उन्होंने जगह बनाई है, उसे कोई नहीं निकाल सकता।

बनेगा एंटी रोमियो स्क्वॉड 

राज्य के नए गृह मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द एंटी रोमियो स्क्वॉड गठन करने का आदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी महिला या छात्रा के साथ छेड़खानी हुई तो संबंधित इलाके के पुलिस अधिकारी नापेंगे। स्कूल कॉलेजों की सुरक्षा पिंक पुलिस करेगी। हर स्कूल कॉलेज के समक्ष छुट्टी के समय और उसके पहले पिंक पुलिस तैनात रहेगी। अब महिलाओं और छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है।

400 माफिया की संपत्ति होगी जब्त

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि अपराधी बालू और शराब माफिया जमीन के अवैध कारोबारी ने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति बना ली है। ऐसे अपराधियों की संख्या लगभग 400 है। दो माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की अनुमति कोर्ट ने दे दी है। करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले अन्य माफिया पर भी पुलिस की नजर है। संपत्ति जब्त करने के साथ साथ इन माफिया के खिलाफ स्पीडी ट्रायल भी कराया जाएगा। अपराधियों की पहुंच चाहे कहीं भी हो अब उन्हें राहत मिलनेवाली नहीं है।

कांग्रेस की समीक्षा बैठक 27 को

बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित होने वाली कांग्रेस पार्टी अब हार के कारणों की समीक्षा 27 नवंबर को दिल्ली में करेगी। हार और टिकट वितरण में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के भीतर घमासान मचा हुआ था। इस बैठक में चुनाव लड़ रहे 61 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। ये लोग अपने अपने क्षेत्र का रिपोर्ट लेकर जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'UP में 3 करोड़ वोट काट देंगे...', SIR पर बोले अखिलेश यादव

 

इधर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे पार्टी के 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इनमें से 7 को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में आयोजित बैठक के बाद शायद पार्टी के भीतर चल रहा घमासान थम जाए।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap