देश में खासकर उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में देश के कई राज्यों में तापमान गिरा है जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों तक कई राज्यों में कंपकपी के साथ शीतलहर की शुरुआत हो सकती है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान 0°C के नीचे पहुंच चुका है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में गहरा कोहरा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- 15 फरवरी तक की मोहलत क्यों चाहते हैं माओवादी? चिट्ठी लिखी- ऑपरेशन बंद करें
दिल्ली का मौसम और AQI
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मौसम ड्राई रहेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 23 से 24 °C और न्यूनतम तापमान 10-12 °C के ही बीच रहने का अनुमान है। यहां के हवा की क्वालिटी अभी भी खराब हालत में है। कई जगहों पर AQI 400 से पार है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में AQI
पूसा- AQI 491
शादीपुर- AQI 497
पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क- AQI 481
नॉर्थ कैंपस, मिल्क स्कीम कॉलोनी- AQI 474
एफ मुंडका- AQI 488
यह भी पढ़ें- प्रदूषण कम करने के लिए कितना पैसा खर्च करती है दिल्ली सरकार?
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में 3-4 °C की गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। राजस्थान के सीकर, चूरू और बीकानेर में तापमान 4° के आसपास जा सकता है।
बाकी राज्यों का हाल
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर घाटी में लगातार बर्फबारी होने के आसार है। कश्मीर में तो अभी से ही कई जगहों पर पारा शून्य के नीचे हैं जबकि तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में साइक्लोन सेन यार खतरा बना हुआ है। इसकी वजह से यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है। बाकी तटीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।