logo

ट्रेंडिंग:

शीतलहर की दस्तक, कहीं अलर्ट, कहीं बर्फबारी के आसार, पढ़ें मौसम का हाल

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज शीतलहर चलने का अनुमान जताया गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Cold Wave

ठंड ने दी दस्तक, Photo Credit: PTI

देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह-शाम लोगों को अच्छी खासी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बारिश दोनों का असर देखने को मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं आज मौसम विभाग ने झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है और उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। 

 

देश की राजधानी दिल्ली में अगल एक हफ्ते में तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार 10 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियल रहने की संभावना जताई गई है। आज सुबह से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है और मौसम विभाग ने 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली के लोगों को वायु प्रदूषण के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: सेना, सरकार या जिहाद, पाकिस्तान में पत्रकारों की हत्या के पीछे कौन?

राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड में शीतलहर

 

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर 

मौसम विभाग ने झारखंड के छह जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा में 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, यह चेतावनी आज सुबह साढे 8 बजे से 12 नवंबर की सुबह तक रहेगी। पिछले 24 घंटों में झारखंड में अधिकांश जगहों पर तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सुबह के समय राज्यभर में कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। 

 

पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानों में भी देखने को मिल रहा है। झारखंड के अलावा राजस्थान में भी  शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। कुछ जगहों पर तापमान छह डिग्री से भी कम दर्ज किया गया है। रविवार को राजस्थान के 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते भी इन शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम बना रहेगा और लोगों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ेगा। 

मध्य प्रदेश के 20 जिलों में अलर्ट

शीतलहर का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। उत्तरी हवाओं के चलने से मध्य प्रदेश में बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। रविवार को 10 से ज्यादा जिलों में अच्छी खासी ठंड रही  और सोमवार को 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के कारण राज्य में ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं आज मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, देवास, उज्जैन, शाजापुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया और शहडोल जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के लोगों का टूटा सब्र, प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर जोरदार प्रदर्शन

 

पहाड़ों पर बर्फबारी

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इन तीनों राज्यों में बर्फबारी का अनुमान जताया है, जिससे इन राज्यों में शीतलहर चल सकती है। इन राज्यों में तापमान में अच्छी खासी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के बाद वहां से आने वाली ठंडी हवाओं ने दिल्ली समेत देश के कई राज्यों का तापमान गिराया है। 

Related Topic:#Weather Today

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap