फिडे विश्व कप 2025 में भारत की उम्मीदें पूरी तरह से दूसरे वरीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी पर निर्भर होंगी। इसका वजह यह है कि ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा रविवार को विश्व कप में ग्रैंडमास्टर जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अल्कांतारा के खिलाफ पांचवें राउंड के टाईब्रेक में हार गए। अर्जुन ने जहां दो क्लासिकल गेम्स में दो बार के चैंपियन ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन को 1.5:0.5 से हराया था, वहीं हरिकृष्णा को दोनों क्लासिकल गेम्स ड्रॉ होने के बाद मार्टिनेज के खिलाफ टाईब्रेक जीतना पड़ा।
पहले दो रैपिड गेम्स (जिनमें 15 मिनट का टाइम कंट्रोल था) भी ड्रॉ पर समाप्त हुए।
मार्टिनेज ने 59 चालों में गेम जीता
10 मिनट के टाइम कंट्रोल वाले रैपिड गेम्स के अगले सेट में, हरिकृष्णा ने सफेद मोहरों से जीत के लिए जोर लगाया और अपनी तैयारी पर भरोसा करते हुए 14 चालों के बाद अपनी घड़ी में लगभग एक मिनट जोड़ लिया। लेकिन मार्टिनेज अपने जवाबी हमले के लिए तैयार थे और धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया, जब भारतीय खिलाड़ी ने रानियों का आदान-प्रदान किया और मार्टिनेज ने 59 चालों के बाद रूक-पॉन एंडगेम में गेम जीत लिया।
यह भी पढ़ें: IPL ऑक्शन में किन खिलाड़ियों की रेहेगी डिमांड, किन पर लगेगी बड़ी बोली?
दूसरे गेम में हरिकृष्णा को काले मोहरों से जीतना जरूरी था, लेकिन वे केवल ड्रॉ ही कर पाए और 30 चालों में प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
ग्रैंडमास्टर डेनियल डुबोव गेम हारे
अन्य टाईब्रेक में, ग्रैंडमास्टर सैम शैंकलैंड ने पहले टाईब्रेक रैपिड गेम्स में पूर्व विश्व रैपिड चैंपियन ग्रैंडमास्टर डेनियल डुबोव को हराया, जबकि ग्रैंडमास्टर आंद्रे एसिपेंको ने सफेद मोहरों से जीत हासिल की और फिर ग्रैंडमास्टर एलेक्सी ग्रेबनेव के खिलाफ काले मोहरों से ड्रॉ खेलकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अंतिम क्वार्टर फाइनल स्थान जर्मनी के ग्रैंडमास्टर अलेक्जेंडर डोनचेंको ने हासिल किया। अलेक्जेंडर डोनचेंको ने वियतनाम के ग्रैंडमास्टर ले क्वांग लिएम को हराया।
यह भी पढ़ें: हीरो से विलेन बने वॉशिंगटन सुंदर, यह गलती टीम इंडिया को ले डूबी
सोमवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में, अर्जुन का सामना चीन के ग्रैंडमास्टर वेई यी से होगा और शैंकलैंड का सामना एसिपेंको से तथा मार्टिनेज का सामना ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंडारोव से होगा।