भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। आज (23 नवंबर) मुकाबले का दूसरा दिन है। साउथ अफ्रीकी टीम अपने कल के स्कोर (247/6) को आगे बढ़ाते हुए 493 रन बनाकर आलआउट हुई। सेनुरन मुथुसामी ने 109, जबकि मार्को यानसन ने 93 रन की बेहतरीन पारी खेली। अब भारतीय टीम अपनी पहली पारी में बैटिंग कर रही है। पढ़िए गुवाहाटी से पल-पल का अपडेट।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, लाइव अपडेट:-
November 23, 4:00
गुवाहाटी में दूसरे दिन का खेल खत्म
गुवाहाटी में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। स्टंप्स तक भारत का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 9 रन है। यशस्वी जायसवाल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि केएल राहुल 2 रन पर नाबाद हैं। साउथ अफ्रीका के स्कोर से टीम इंडिया 480 रन पीछे है।
November 23, 15:18
493 पर सिमटी साउथ अफ्रीका की पारी
मार्को यानसन 152वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद अपने विकेटों पर खेल बैठे हैं। इस तरह साउथ अफ्रीका की पहली पारी 493 रन पर सिमट गई है। यानसन 7 रन से अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए। उन्होंने 91 गेंद में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 93 रन की यादगार पारी खेली।
November 23, 02:39
साउथ अफ्रीका की आखिरी जोड़ी मैदान पर
लंच ब्रेक के बाद जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने सेनुरन मुथुसामी और साइमन हार्मर को पवेलियन भेज साउथ अफ्रीका का स्कोर 462/9 हो गया है। अब प्रोटियाज टीम की आखिरी जोड़ी मैदान पर है। मार्को यानसन 78 रन पर पहुंच गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 है।
November 23, 01:40
मार्को यानसन ने ठोका अर्धशतक
9वें नंबर पर उतरे मार्को यानसन ने आतिशी अर्धशतक जड़ दिया है। गुवाहाटी में साउथ अफ्रीकी टीम पूरी तरह से हावी हो गई है। लंच तक उसका स्कोर 428/7 है। सेनुरन मुथुसामी 107 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि यानसन 51 पर नाबाद हैं।
November 23, 13:06
मुथुसामी ने जड़ा शतक
सेनुरन मुथुसामी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है। कोलकाता टेस्ट में प्लेइंग-XI से बाहर रहे मुथुसामी ने सातवें नंबर पर आकर यह जोरदार शतक जड़ा है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 418/7 है।
November 23, 12:02
जडेजा ने तोड़ी मुथुसामी-विरेन की साझेदारी
रवींद्र जडेजा ने काइल विरेन (45) को स्टंप आउट करवा कर सेनुरन मुथुसामी के साथ उनकी 88 रन की साझेदारी तोड़ दी है। भारत को आज की पहली सफलता मिली। 334 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा है। 67 रन बनाकर खेल रहे मुथुसामी का साथ देने मार्को यानसन आए हैं।
November 23, 11:03
दूसरे दिन के पहले सेशन में नहीं गिरा विकेट
गुवाहाटी में टी-ब्रेक का समय हो गया है। दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय गेंदबाज कोई विकेट नहीं निकाल सके। सेनुरन मुथुसामी और काइल विरेन ने 70 रन की साझेदारी कर डाली है। मुथुसामी अर्धशतक जड़ चुके हैं। वह 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं विरेन 38 पर हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन है।
November 23, 09:51
पहले घंटे के खेल में भारत विकेट से दूर
गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन एक घंटे का खेल हो चुका है। अभी तक सेनुरन मुथुसामी और काइल वेरेन ने भारत को विकेट से दूर रखा है। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी हो चुकी है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 269/6 है।
November 23, 09:06
दूसरे दिन का खेल शुरू
गुवाहाटी में दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। सेनुरन मुथुसामी और काइल वेरेन साउथ अफ्रीका की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। भारतीय टीम मेहमान टीम को 300 के नीचे रोकने के प्रयास में है।