LIVE NOW
गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बनाई 314 रन की बढ़त, टीम इंडिया हलकान
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम बैकफुट पर है। साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 314 रन की बढ़त बना ली है।

ऐक्शन में भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी, Photo Credit: PTI
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन (24 नवंबर) स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। उसके पास 314 रन की बढ़त हो गई है। साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 201 पर ही सिमट गई।
साउथ अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त मिली। हालांकि उसने टीम इंडिया को फॉलोऑन के लिए मजबूर नहीं किया। टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिन का खेल खत्म होने तक एडन मारक्रम और रायन रिकलटन नाबाद हैं।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, लाइव अपडेट:-
Live Updates
November 24, 04:00
साउथ अफ्रीका ने बनाई 314 रन की बढ़त
गुवाहाटी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। उसके पास 314 रन की बढ़त हो गई है। रायन रिकलटन 13 और एडन मारक्रम 12 रन बनाकर नाबाद हैं।
November 24, 03:10
साउथ अफ्रीका ने नहीं दिया फॉलोऑन
भारतीय टीम की पारी 201 रन पर सिमट गई है। जसप्रीत बुमराह आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। मार्को यानसन ने उनका विकेट चटकाया। साउथ अफ्रीका की टीम को 288 रन की बढ़त मिली है। हालांकि उसने भारत को फॉलोऑन के लिए मजबूर नहीं किया है। प्रोटियाज टीम बैटिंग करने उतर रही है।
November 24, 02:56
सुंदर-कुलदीप OUT
वॉशिंगटन सुंदर के बाद कुलदीप यादव भी आउट हो गए हैं। सुंदर 48 रन बनाकर साइमन हार्मर का शिकार बने। उनके जाने के कुछ देर बाद कुलदीप को मार्को यानसन ने पवेलियन भेजा। यानसन ने इसके साथ ही पारी में 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया है। भारत फॉलोऑन टालने से अभी भी 96 रन दूर है। अब आखिरी जोड़ी मैदान पर है।
November 24, 01:25
लंच ब्रेक तक भआरत 315 रन से पीछे
गुवाहाटी में लंच ब्रेक ले लिया गया है। भारत का स्कोर 174/7 है। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 52 रन की साझेदारी कर फॉलोऑन टालने की उम्मीदें जगा दी हैं। भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए 116 रन बनाने होंगे।
November 24, 01:03
फॉलोऑन टाल पाएगी टीम इंडिया?
भारतीय टीम को फॉलोऑन टालने के लिए 125 रन की जरूरत है। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव पर निगाहें टिकी हुई हैं। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। सुंदर 26, जबकि कुलदीप 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 164/7 है।
November 24, 11:58
साउथ अफ्रीका ने कसा शिकंजा
मार्को यानसन ने रवींद्र जडेजा को भी चलता कर दिया है। भारत का स्कोर 122/7 हो गया है। जडेजा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
November 24, 11:47
भारत को लगा छठा झटका
नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में भारत को छठा झटका लगा है। मार्को यानसन ने पटकी हुई गेंद डाली थी, जिस पर नीतीश ने बचने के प्रयास किया। गेंद उनके बल्ले के हैंडल पर लगकर हवा में टंग गई। एडन मारक्रम ने दूसरी स्लिप से अपनी दाईं ओर भागकर गोता लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। नीतीश 10 रन ही बना सके। 119 रन के कुल स्कोर पर उनका विकेट गिरा।
November 24, 11:29
भारत की आधी टीम सिमटी
105 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम सिमट गई है। टी-ब्रेक के बाद कप्तान ऋषभ पंत बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने पवेलियन भेजा।
November 24, 11:02
भारत के 4 विकेट धड़ाम
टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई है। तीसरे दिन पहले सेशन में बेहतरीन शुरुआत करने के बाद भारत ने एक के बाद एक 4 विकेट गंवा दिए हैं। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के बाद ध्रुव जुरेल भी आउट हो गए हैं। जुरेल टी-ब्रेक से ठीक पहले मार्को यानसन का शिकार बने। भारत का स्कोर 102/4 हो गया है।
November 24, 10:53
भारत का तीसरा विकेट गिरा
भारत को 100 रन के अंदर तीसरा झटका लग गया है। साई सुदर्शन (15) ने नंबर-3 पर मिले मौके को एक बार फिर गंवा दिया है। साइमन हार्मर की छोटी गेंद को वह सीधे मिडविकेट के हाथों में खेल बैठे। क्रीज पर अब कप्तान ऋषभ पंत की एंट्री हुई है।
November 24, 10:45
यशस्वी जायसवाल OUT
यशस्वी जायसवाल अर्धशतक लगाने के बाद बैकवर्ड पॉइंट पर आसान कैच देकर अपना विकेट गंवा बैठे हैं। साइमन हार्मर ने टीम इंडिया को तगड़ा झटका दे दिया है। यशस्वी 58 रन बनाकर भारी कदमों के साथ पवेलियन लौट रहे हैं। भारत का स्कोर 95/2 हो गया है।
November 24, 10:27
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी यह पहली फिफ्टी है। भारत का स्कोर 100 के करीब है।
https://twitter.com/BCCI/status/1992820004535062942
November 24, 10:02
भारत को लगा पहला झटका
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी बैटिंग करते हुए अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली थी। मगर केशव महाराज ने उनकी जोड़ी तोड़ दी है। महाराज ने राहुल को स्लिप में एडन मारक्रम के हाथों लपकवाया। राहुल 22 रन बनाकर आउट हुए। 65 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। साई सुदर्शन नंबर-3 पर आए हैं।
November 24, 09:15
तीसरे दिन का खेल शुरू
गुवाहाटी में तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भारत की पारी को आगे बढ़ाने उतरे हैं। टीम इंडिया ने कल बिना किसी नुकसान के 9 रन बनाए थे।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


