भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज (25 नवंबर) मुकाबले का चौथा दिन है। साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 471 रन की हो गई है। क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और वियान मुल्डर की जोड़ी है।
साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। टीम इंडिया 201 रन पर ही सिमट गई। प्रोटियाज टीम को 288 रन की विशाल लीड मिली। वह भारत को फॉलोऑन न देकर बैटिंग कर रही है। देखना है कि साउथ अफ्रीकी टीम भारत के सामने कितने रन का टारगेट रखती है। पढ़िए गुवाहाटी से पल-पल का अपडेट।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, लाइव अपडेट:-
November 25, 12:42
चौथा विकेट गिरा, लेकिन साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी जारी
रवींद्र जडेजा ने टोनी डीजॉर्ज (49) का विकेट झटक लिया है। साउथ अफ्रीका को 178 रन पर चौथा विकेट गिरा है। हालांकि उसने अभी भी बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया है, जबकि उसकी बढ़त 460 के पार पहुंच गई है।
November 25, 12:10
स्टब्स-जॉर्जी जमे
ट्रिस्टन स्टब्स और टोनी डीजॉर्जी जम गए हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। साउथ अफ्रीका ने अपनी लीड को 430 के पार पहुंचा दी है। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं। टी-ब्रेक के बाद वे सफलता से दूर हैं।
November 25, 11:03
टी-ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने बनाई 395 रन की लीड
गुवाहाटी में टी-ब्रेक ले लिया गया है। ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। उसने आज के पहले सेशन में 81 रन बनाए। प्रोटियाज टीम अभी भी अपने रनों की गति बढ़ाते नहीं नजर आ रही है, जिससे यह मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।
November 25, 10:31
साउथ अफ्रीका के 3 विकेट धड़ाम
गुवाहाटी में भारतीय स्पिनर्स का जादू चल रहा है। रवींद्र जडेजा ने एडन मारक्रम (29) को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने टेम्बा बावुमा (3) को चलता कर दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 77/3 हो गया है।
November 25, 09:45
जडेजा ने दिलाई पहली सफलता
रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रायन रिकलटन (35) को पवेलियन भेजा। रिकलटन आगे निकलकर मिड ऑफ के ऊपर से खेलना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से आई नहीं और कवर पर खड़े मोहम्मद सिराज के हाथों में चली गई। 59 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका की ओपनिंग जोड़ी टूट गई है। अब ट्रिस्टन स्टब्स बैटिंग करने आए हैं।
November 25, 09:35
सिराज के डायरेक्ट थ्रो पर बचे रिकलटन
16वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की आखिरी गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर रायन रिकलटन ने तेजी से रन चुराने का प्रयास किया। वहां खड़े मोहम्मद सिराज ने गेंद को फील्ड कर नॉन स्ट्राइक छोर के स्टंप्स बिखेर दिए। मामला काफी करीबी था। हालांकि रिकटलन समय पर पहुंचने में कामयाब रहे। साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। भारतीय टीम पहले विकेट की तलाश में है।
November 25, 09:28
बुमराह के एंड से सिराज आए
जसप्रीत बुमराह के एंड से मोहम्मद सिराज को लगाया गया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 44/0 है।
November 25, 09:20
भारत ने एक छोर से स्पिनर लगाया
मोहम्मद सिराज को अटैक से हटाकर भारत ने एक छोर से स्पिनर लगा दिया है। जसप्रीत बुमराह के साथ वॉशिंगटन सुंदर डाल रहे हैं। सिराज को कप्तान ऋषभ पंत ने 1 ओवर ही बॉलिंग दी।
November 25, 09:05
कब टूटेगी ओपनिंग जोड़ी?
गुवाहाटी में खेल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीकी ओपनर्स एडन मारक्रम और रायन रिकलटन पारी आगे बढ़ा रहे हैं। गेंदबाजी आक्रमण पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज हैं। भारतीय टीम जल्द-जल्द से ओपनिंग जोड़ी तोड़ने के फिराक में है।
November 25, 08:52
कुछ ही देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल
गुवाहाटी में अब से कुछ ही मिनटों में चौथे दिन का खेल शुरू होने वाला है। साउथ अफ्रीकी टीम अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना चुकी है। प्रोटियाज टीम की बढ़त 314 रन पहुंच गई है।