logo

ट्रेंडिंग:

अहमदाबाद टेस्ट: राहुल-जुरेल-जडेजा की सेंचुरी, वेस्टइंडीज हलकान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बना लिए हैं।

Ravindra Jadeja Batting

रवींद्र जडेजा। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी है। इस मैच के दूसरे दिन (3 अक्टूबर) का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वेस्टइंडीज को 162 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बना लिए हैं। उसके पास 286 रन की विशाल बढ़त हो गई है। 

 

भारतीय टीम ने 121/2 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए आज 327 रन बनाए और सिर्फ 3 विकेट खोए। केएल राहुल (100), ध्रुव जुरेल (125) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 104) ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेली। कप्तान शुभमन गिल (50) के बल्ले से भी अर्धशतक निकला। स्टंप्स तक जडेजा के साथ वॉशिंगटन सुंदर (9) क्रीज पर हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट, लाइव अपडेट:

Live Updates

October 03, 16:45

दूसरे दिन का खेल खत्म

अहमदाबाद में स्टंप्स की घोषणा हो गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 448/5 है। उसके पास 286 रन की भारी भरकम बढ़त हो गई है। रवींद्र जडेजा (104) और वॉशिंगटन सुंदर (9) नाबाद लौटे।

October 03, 16:36

रवींद्र जडेजा का शतक

रवींद्र जडेजा ने 168 गेंद में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपने ट्रेडमार्क अंदाज में सेलिब्रेट किया।

October 03, 16:31

जुरेल की बेहतरीन पारी खत्म

ध्रुव जुरेल 125 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट खैरी पियरे ने लिया। 424 के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा है। 91 रन बनाकर खेल रहे रवींद्र जडेजा का साथ देने वॉशिंगटन सुंदर आए हैं।

October 03, 16:08

ध्रुव जुरेल की शतकीय सलामी

ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने 116वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया और फिर सेना के अंदाज में सलामी ठोकी। 

October 03, 15:57

ध्रुव जुरेल अपने पहले टेस्ट शतक के करीब

ध्रुव जुरेल अपने पहली टेस्ट सेंचुरी की दहलीज पर खड़े हैं। वह 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रवींद्र जडेजा 79 रन पर नाबाद हैं। भारत का स्कोर 385/4 है।

October 03, 14:12

टी-ब्रेक तक भारत की बढ़त 150 के पार

अहमदाबाद में टी-ब्रेक तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास 164 रन की बढ़त हो गई है। ध्रुव जुरेल 68 और रवींद्र जडेजा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी हो गई है। 

October 03, 13:24

जुरेल-जडेजा ने संभाला मोर्चा

केएल राहुल के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों बल्लेबाज आसानी से रन बटोर रहे हैं। उनके बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त 100 पार पहुंच गया है। 

October 03, 12:15

राहुल पवेलियन लौटे

केएल राहुल लंच के बाद पहले ही ओवर में आउट हो गए हैं। उन्होंने कवर पर आसान कैच थमा दी। 218 रन पर भारत को चौथा झटका लगा।

October 03, 11:35

अहमदाबाद में लंच ब्रेक तक भारत की बढ़त 50 के पार

अहमदाबाद टेस्ट में दूसरे दिन लंच ब्रेक का समय हो गया है। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 218 रन है। केएल राहुल 100 और ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के पास 56 रन की बढ़त है।

October 03, 11:26

केएल राहुल ने जड़ा शतक

केएल राहुल ने सिंगल के साथ 190 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। टेस्ट क्रिकेट में उनकी यह 11वीं सेंचुरी है। वह घर पर उन्होंने दूसरा शतक लगाया है। घरेलू टेस्ट में उनका पिछला सैकड़ा 9 साल पहले आया था। 

October 03, 10:56

शुभमन गिल आउट

शुभमन गिल फिफ्टी जड़ने के बाद आउट हो गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवाया। अब ध्रुव जुरेल बैटिंग करने आए हैं।

October 03, 10:52

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ दिया है। अहमदाबाद उनका पसंदीदा मैदान है और यहां एक बार फिर इस 25 साल के खिलाड़ी का बल्ला चला है। शुभमन आज अपनी पारी को 18 रन से आगे बढ़ाने उतरे थे और उन्होंने पहले सेशन में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।  भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 188 रन है। टीम इंडिया 26 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है।

October 03, 10:25

भारत ने बढ़त बनाई

शुभमन गिल ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर भारत के स्कोर को वेस्टइंडीज के पार पहुंचा दिया है। यानी टीम इंडिया ने अब बढ़त हासिल कर ली है।

October 03, 10:07

राहुल और गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

केएल राहुल और शुभमन गिल ने आज सुबह सहजता से भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए स्कोर 150 के करीब पहुंचा दिया है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

Related Topic:#India vs West Indies

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap