logo

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: सभी 10 टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, किस टीम ने किसे रखा बरकरार

आखिरी दिन आईपीएल की सभी टीमों ने रिलीज और रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। अब सभी टीमें नीलामी में आमने-सामने होंगी। 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 की नीलामी होनी है।

Virat Kohli with the IPL trophy.

आईपीएल ट्रॉफी के साथ विराट कोहली। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की रिटेंशन लिस्ट का आज आखिरी दिन था। सभी 10 टीमों ने अपनी सूची जारी कर दी है। केकेआर ने आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर को रिलाज कर दिया है। वहीं मनीष पांडे और अजिंक्य रहाणे को रिटेन किया है। गुजरात टाइटांस ने जोस बटलर, कैगिसो रबाडा, मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट पर भरोसा जताया है। लखनऊ ने रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर समेत आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। दिल्ली कैपिटल ने  कुलदीप यादव, केएल राहुल और अक्षर पटेल को बरकरार रखा है। आइये देखते हैं सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट...


कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। 

 

गुजरात टाइटंस: शुबमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव और ग्लेन फिलिप्स।

 

यह भी पढ़ें: वेंकटेश-रसेल को KKR ने किया रिलीज, पथिराना का CSK ने छोड़ा साथ, पढ़िए पूरी लिस्ट

 

मुंबई इंडियंस: एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मिशेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट और विल जैक्स।

 

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव। 

 

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी और नाथन एलिस।

 

लखनऊ सुपर जाइंट्स: अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, अवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और आकाश सिंह।

 

राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा और नंद्रे बर्गर।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में जन्मे खिलाड़ी को भारतीय टीम में मिली जगह

 

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर और विष्णु विनोद।

 

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी।

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा।

 

Related Topic:#IPL 2026

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap