logo

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 Auction: रदरफोर्ड को ट्रेड कर फंस गई है GT, ऑक्शन में क्या होगा प्लान?

पिछले IPL सीजन में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस सबसे बैलेंस टीमों में से एक थी। मगर शरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड करने के बाद अब उसकी स्थिति डांवाडोल लग रही है।

Shubman Gill Gujarat Titans IPL

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 प्लेयर ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस (GT) ने खिलाड़ियों को रिटेन करने में ज्यादा भरोसा दिखाया है। GT ने 125 करोड़ रुपये के पर्स में से 112.10 करोड़ रुपये रिटेंशन में ही खर्च कर दिए हैं। वह 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले ऑक्शन में 12.90 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी।

 

GT ने कप्तान शुभमन गिल, राशिद खान, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्णा समेत सभी बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उसने अपने कोर को बरकरार रखा है लेकिन शरफेन रदरफोर्ड को फुल कैश डील में मुंबई इंडियंस (MI) के साथ ट्रेड करने के बाद वह फिलहाल पिछले सीजन जितनी संतुलित नहीं दिख रही है। उसे अब ऑक्शन में फिनिशर के पीछे भागना ही पड़ेगा।

 

GT ने इन्हें किया रिलीज/ट्रेड: शरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड के जरिए MI में गए), दसुन शनाका, गेराल्ड कोएट्जी, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया, महिपाल लोमरोर

 

यह भी पढ़ें: स्पिनर, ऑलराउंडर... ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को टारगेट करेगी SRH?

छोटे पर्स में कौन-कौन से खिलाड़ी मिलेंगे?

GT के पास राहुल तेवतिया और शाहरुख खान के रूप में फिनिशर मौजूद हैं लेकिन उसे किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश होगी जो मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकें और मैच को फिनिश करके भी आएं। पिछले सीजन कुछ हद तक यह काम रदरफोर्ड ने किया था लेकिन उनके जाने के बाद GT को इस रोल के लिए प्लेयर ढूंढना होगा। साथ ही उसे एक ऑलराउंडर की भी जरूरत है।

 

GT के लिए कैमरन ग्रीन बेहतरीन विकल्प होंगे। मगर फ्रेंचाइजी की पर्स को देखते हुए कम ही उम्मीद है कि वह ग्रीन को अपने साथ जोड़ पाएगी। ग्रीन की कीमत 15 करोड़ रुपये से ऊपर जा सकती है। आंद्र रसेल भी महंगे रहेंगे। वह ग्लेन मैक्सवेल को टारगेट कर सकती है, जिन पर बड़ी बोली लगने की संभावना कम है। लियम लिविंगस्टोन भी GT के राडार पर होंगे।

 

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और फिनिशर के रोल के लिए GT चाहे तो एक बार फिर साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर का रुख कर सकती है। मिलर पर अमूमन उतने महंगे नहीं रहते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि GT की पर्स और उसकी जरूरत को देखते हुए मिलर उसके लिए फिट बैठेंगे। मिलर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज किया है। वह ऑक्शन में उतरेंगे। GT उन पर दांव लगा सकती है। मिलर GT के लिए तीन सीजन (2022-24) खेल चुके हैं। उन्होंने इन तीन सीजन में 41 मैच खेले, जिसमें 45.23 की औसत और 145.25 के बेजोड़ स्ट्राइक रेट से 950 रन ठोके।

 

यह भी पढ़ें: IPL ऑक्शन में कम पर्स वाली टीमें ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को टारगेट करेंगी?

 

पिछले सीजन GT का कैसा रहा प्रदर्शन?

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस गजब की फॉर्म में थी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने 12 में से 9 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली थी और वह टॉप-2 की प्रबल दावेदार थी। हालांकि टूर्नामेंट के आखिरी हफ्तों में GT जीत की पटरी से उतर गई और उसने लगातार दो हार के साथ टेबल में तीसरे स्थान पर फिनिश किया, जिसके चलते उसे एलिमिनेटर खेलना पड़ा।

 

एलिमिनेटर में GT की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (MI) से हुई। इस मुकाबले में MI ने GT को 20 रन से हराकर उसके दूसरे खिताब का सपना तोड़ दिया। एक तरह से देखा जाए तो GT हार की हैट्रिक के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुई। उसे जोस बटलर की काफी कमी खली थी। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के कारण IPL 2025 को बीच में रोकना पड़ा था। टूर्नामेंट का रिवाइज शेड्यूल इंग्लैंड के इंटरनेशनल कैलेंडर से टकरा रहा था, जिसके चलते बलटर प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं थे। यह GT को काफी महंगा पड़ा और उसका सफर एलिमिनेटर में ही थम गया।

IPL 2026 ऑक्शन से पहले GT का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, राहुल तेवतिया, ईशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर बराड़, जयंत यादव, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अरशद खान, निशांत सिंधु, शाहरुख खान


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap