भारतीय फुटबॉल टीम 2027 AAFC एशियन कप क्वालिफायर के अंतिम दौर के ग्रुप सी मैच के लिए बांग्लादेश जाने वाली है। यह मैच 18 नवंबर को ढाका में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें रयानविलियम्स को भी जगह मिली है।
32 साल के फॉरवर्ड खिलाड़ी रयानविलियम्स का जन्म ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुआ था। उन्होंने हाल ही में भारतीय नागरिकता हासिल की है। विलियम्स 9 नवंबर को बेंगलुरु में भारतीय टीम के ट्रेनिंग कैम्प से जुड़े थे। वह भारत के लिए खेलने वाले दूसरे विदेशी फुटबॉल खिलाड़ी बनेंगे। उनसे पहले जापानी मूल के इजुमीअराता ने 2012 में भारत की नागरिकता हासिल कर ब्लूटाइगर्स का प्रतिनिधित्व किया था।
फुटबॉलऑस्ट्रेलिया से लेना होगा NOC
भारतीय टीम आज (15 नवंबर) को ढाका के लिए रवाना हो गई है। विलियम्सटीमकेसाथबांग्लादेश गए हैं लेकिन मैचकेदिनटीममेंउनकाशामिलहोनाफुटबॉलऑस्ट्रेलियासेअनापत्तिप्रमाण पत्र (NOC)औरउसकेबादFIFAऔरAFCसेअनुमोदनप्राप्तकरनेपरनिर्भर है।
रयानविलियम्स की जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। उनकी मां का जन्म मुंबई में हुआ था। वहीं उनके पिता इंग्लैंड के केंट में जन्मे थे। विलियम्सऑस्ट्रेलियाU-20 और U-23 टीम के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम का भी प्रितिनिधित्व किया है। विलियम्स 2019 में साउथ कोरिया के खिलाफ फ्रेंडली मैच में ऑस्ट्रेलिया के सेकंडहाफसबस्टिट्यूट के रूप में उतरे थे। वह इंडियन सुपरलीग (ISL) में बेंगलुरुFC से 2023 में जुड़े थे। इससे पहले विलियम्स ने इंग्लिश क्लबफुलहम और पोर्ट्समाउथ का प्रतिनिधित्व किया था।