नीतीश के मंत्रियों की कितनी है संपत्ति? आपराधिक मुकदमों के बारे में भी जानिए
बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। आइए जानते हैं मंत्रिमंडल के बड़े मंत्रियों के बारे में।

बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए नीतीश कुमार। (Photo Credit: PTI)
बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनी है। 2 दशक से बिहार की सत्ता में कायम नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरों की विदाई हो गई है, नए चेहरों को मौका मिला है। उनके साथ 26 मंत्रियों को भी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में सिर्फ 3 महिला मंत्रियों ने शपथ ली है।
नीतीश कुमार की कैबिनेट में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय और राम कृपाल यादव एक बार फिर शामिल हुए हैं। इन मंत्रियों के अलावा, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने भी बिहार के मंत्री के तौर पर शपथ ली।
यह भी पढ़ें: बिहार की नई सरकार में कौन-कौन बना मंत्री? सब के नाम जान लीजिए
नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल बड़े चेहरों का चुनावी लेखा-जोखा क्या कह रहा है, आइए जानते हैं-
- सम्राट चौधरी: सम्राट चौधरी, बिहार के डिप्टी सीएम हैं। नई सरकार में भी उनका पद सुरक्षित है। सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति 8 करोड़ 28 लाख रुपये से ज्यादा है, वहीं उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है। कुल मिलाकर 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। उनके खिलाफ 2 आपराधिक केस चल रहे हैं। सम्राट चौधरी ने शेयर में तगड़ा निवेश किया है। उनके पास राइफल और रिवॉल्वर जैसे हथियार हैं। कई गाड़ियां हैं। सम्राट चौधरी के पास चल संपत्ति कुल 99 लाख की चल संपत्ति और उनकी पत्नी के पास 27 लाख रुपये की चल संपत्ति है। कई जगहों पर जमीनें हैं। 2 केस चल रहे हैं।
शपथ ग्रहण करते सम्राट चौधरी, Photo Credit: PTI
- विजय सिन्हा: विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से विधायक हैं। उनके पास 9.90 लाख के गहने हैं, राइफल और रिवॉल्वर भी है, जिसकी कीमत 77 के आसपास है। उनके पास एक्सयूवी कार भी है। उनके पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, पत्नी के पास 2 करोड़ 81 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। 3 करोड़ से ज्यादा की जमीनें हैं। विजय कुमार सिन्हा पर 28 लाख रुपये कर्ज हैं, वहीं उनकी पत्नी पर 54 लाख रुपये का कर्ज है। कुल संपत्ति 11 करोड़ से ज्यादा है। 1 करोड़ से ज्यादा का कर्ज भी है। 2 आपराधिक केस चल रहे हैं।
-
विजय कुमार सिन्हा, Photo Credit: PTI
यह भी पढ़ें- बिहार: BJP हो या JDU, सबको क्यों चाहिए गृह मंत्रालय? ताकत समझिए
- मंगल पांडेय: सीवान से विधायक हैं। एक टाटा सफारी कार है। 7 लाख रुपये से ज्यादा का सोना है। पत्नी के पास 3.30 के जेवर हैं। कुल संपत्ति 3 करोड़ से ज्यादा है। 3 आपराधिक आपराधिक केस लंबित हैं।
- दिलीप जायसवाल: विधान परिषद के सदस्य हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। 8 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वह विधानसभा चुनावों में नहीं उतरे थे। वह फिर से मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।
- बिजेंद्र प्रसाद यादव: सुपौल से विधायक हैं। 1.45 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की संपत्ति है। कई जगह जमीने हैं। कोई कर्ज नहीं है। साल 1990 से ही वह यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं। लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं।
- जमा खान: चैनपुर से विधायक हैं। एक मुकदमा अदालत में लंबित है। कमाई विधायक के तौर पर मिल रहा वेतन है। कुल संपत्ति 1 करोड़ 57 लाख से ज्यादा है। वह 12वीं पास हैं। उन पर शांति भंग करने के आरोप भी लगे थे।
- लेशी सिंह: धमदाहा विधानसभा से विधायक हैं। जेडीयू की चर्चित नेता हैं। गहना, जेवर कार मिलाकर कुल संपत्ति 95 लाख रुपये से ज्यादा है। 1 करोड़ 27 लाख से ज्यादा की अचल संपत्ति है। 44 लाख का कर्ज है। कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार: BJP हो या JDU, सबको क्यों चाहिए गृह मंत्रालय? ताकत समझिए
- राम कृपाल यादव: बीजेपी नेता हैं, दानापुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। 2 आपराधिक केस हैं। 2025 के चुनाव में 52 हजार कैश दिखाया था। 1.52 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 14 लाख रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है।
राम कृपाल यादव, Photo Credit: Social Media
- संतोष कुमार मांझी: संतोष कुमार, जीतन राम मांझी के परिवार से हैं। वह विधान परिषद सदस्य हैं। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता हैं। साल 2023-24 में उन्होंने अपनी संपत्ति 4 करोड़ 66 लाख बताई थी। 45 लाख रुपय का कर्ज है। 1 आपराधिक मुकदमा चल रहा है।
- नितिन नवीन: नितिन नवीन बीजेपी नेता हैं, बांकीपुर विधानसभा से चुने जाते हैं। एक आपराधिक केस चल रहा है। चल संपत्ति 91,80,596 रुपये की है, पत्नी की अचल संपत्ति 66 लाख से ज्यादा है। 56 लाख रुपये का कर्ज है। अचल संपत्ति 1 करोड़ 47 लाख रुपये है।
- संजय सिंह टाइगर: आरा विधानसभा सीट से आते हैं। बीजेपी नेता हैं। कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 45 हजार रुपये कैश लेकर चुनावी मैदान में उतरे थे। 31 लाख चल संपत्ति है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap


