logo

ट्रेंडिंग:

पुलिस पर पेपर स्प्रे करने वालों पर ऐक्शन, 15 से ज्यादा गिरफ्तार; हुआ क्या था?

इंडिया गेट पर रविवार को प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेपर स्प्रे से हमला कर दिया था।

protest

इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर रविवार को इंडिया गेट में बड़ा प्रदर्शन हुआ। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी इंडिया गेट पहुंचे और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस की कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प भी हुई। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया था। इसे लेकर पुलिस ने FIR दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।


पुलिस ने बताया था कि कुछ प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के पास नक्सली माड़वी हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पेपर स्प्रे से हमला कर दिया था। इसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार प्रदूषण रोकने में नाकाम रही है। उनका कहना था कि प्रदूषण का लॉन्ग-टर्म सॉल्यूशन ढूंढने की बजाय क्लाउड सीडिंग और AQI स्टेशन के बाहर पानी का छिड़काव करवा रही है।

 

यह भी पढ़ें-- जानलेवा न हो जाएं सांसें, इस डर ने कितना बड़ा कर दिया एयर प्यूरीफायर का बाजार?

हुआ क्या था?

दिल्ली में कुछ हफ्तों से वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। इसे लेकर जंतर-मंतर पर भी पहले प्रदर्शन हो चुका है। रविवार को दिल्ली को-ऑर्डिनेशन कमेटी फॉर क्लीन एयर के बैनर तले प्रदर्शन हो रहा था। 


प्रदर्शनकारियों ने इंडिया गेट के पास C हेक्सागॉन के पास प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी धरने पर बैठकर नारे लगाने थे। पुलिस ने उनसे कहा कि यहां बैठकर प्रदर्शन करने से एंबुलेंस और इमरजेंसी व्हीकल को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। 

 


पुलिस ने बताया था, 'हमने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की कि इमरजेंसी गाड़ियां फंसी हुई हैं और उन्हें निकलने के लिए साफ रास्ता चाहिए लेकिन उन्होंने हटने से मना कर दिया। फिर हालात हाथापाई में बदल और कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया, जो अजीब था।'

 

यह भी पढ़ें-- तंबाकू से ज्यादा जानलेवा खराब हवा, दिल्ली में क्यों नहीं कम होता वायु प्रदूषण?

3-4 पुलिसकर्मी हो गए थे घायल

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'प्रदर्शनकारियों को पीछे हटने को कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बैरिकेड तोड़कर सड़क पर आ गए और वहीं बैठ गए। जब हमारी टीम उन्हें पीछे हटाने की कोशिश कर रही थी तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करके पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।'


इसमें तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, 'यह बहुत अजीब था। पहली बार प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अफसरों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया।'

 

यह भी पढ़ें-- सांस लेने में हो रही है तकलीफ, बचने के लिए लगाएं कौन सा मास्क?

15 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने पर पुलिस ने FIR दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


दिल्ली पुलिस ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क ब्लॉक करने और पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने के आरोप में 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि इंडिया गेट के पास कुछ प्रदर्शनकारियों ने नक्सली माड़वी हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी की थी। पुलिस ने बताया था कि इन प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हटने की बजाय पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे से हमला कर दिया।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap