बिहार में नेशनल डेमोक्रैटिक सरकार (NDA) सरकार के मुखिया के तौर पर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके अलावा कुल 26 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा एक बार फिर से बिहार के उपमुख्यमंत्री बनेंगे। इन तीन प्रमुख नेताओं के साथ-साथ पूर्व सरकार के ज्यादातर मंत्री फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
यह जानना जरूरी है कि 243 विधायकों वाली बिहार सरकार में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। फरवरी 2025 में जब नीतीश कुमार ने अपनी पिछली सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार किया था तब मंत्रियों की संख्या अधिकतम 36 तक पहुंच गई थी। तब बीजेपी से 21, जेडीयू के 13, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया गया था।
इस बार के कुल 26 मंत्रियों में बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास) के 2, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 1 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के एक नेता को मंत्री बनाया गया है। पिछले सरकार में मंत्री रहे नीरज सिंह बबलू, जीबेश मिश्रा, कृष्ण कुमार मंटू आदि नेताओं का नंबर कट गया है।
यह भी पढ़ें- बिहार में जीतने वालों को कितने वोट मिले? चुनाव आयोग ने सब बता दिया
कौन-कौन बना मंत्री?
नीतीश कुमार- मुख्यमंत्री-JDU
सम्राट चौधरी-BJP
विजय सिन्हा-BJP
विजय कुमार चौधरी-JDU
बिजेंद्र प्रसाद यादव-JDU
श्रवण कुमार-JDU
मंगल पांडे-BJP
दिलीप जायसवाल-BJP
अशोक चौधरी-JDU
लेसी सिंह-JDU
मदन सहनी-JDU
नितिन नबीन-BJP
रामकृपाल यादव-BJP
संतोष कुमार सुमन-HAM
सुनील कुमार-JDU
राज्य मंत्री
मोहम्मद जमा खान-JDU
संजय सिंह टाइगर-BJP
अरुण शंकर प्रसाद-BJP
सुरेंद्र मेहता-BJP
नारायण प्रसाद-BJP
रमा निषाद-BJP
लखेंद्र कुमार रौशन-BJP
श्रेयसी सिंह-BJP
डॉ. प्रमोद कुमार-BJP
संजय कुमार- LJP (RV)
संजय कुमार सिंह- LJP (RV)
दीपक प्रकाश-RLM
किस पार्टी के कितने मंत्री
BJP-14
JDU-8
LJP (RV)- 2
HAM-1
RLM-1
दिलीप जायसवाल की वापसी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जब फरवरी में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था तब 7 नए मंत्री बनाए गए थे। उस वक्त दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बने थे और उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया था। अब एक बार फिर से उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है जबकि वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़े थे। ऐसे में चर्चा है कि एक बार फिर से बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बदला जा सकता है।
यह भी पढ़ें- बिहार: BJP हो या JDU, सबको क्यों चाहिए गृह मंत्रालय? ताकत समझिए
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता विधानसभा का चुनाव लड़ी थीं और जीती भी थीं। चर्चा थी कि उन्हें मंत्री भी बनाया जाएगा। हालांकि, अब उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को राज्यमंत्री बनाया गया है। रोचक बात है कि दीपक प्रकाश ना तो विधायक हैं और ना ही विधान परिषद के सदस्य हैं।
चुनाव से पहले का मंत्रिमंडल:-
नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह, रेणू देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार सिंह, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नितिन नबीन, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, सुनील कुमार, जनक राम, हरि सहनी, कृष्णनंदन पासवान, जयंत राज, मोहम्मद जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, संतोष कुमार सिंह, संजय सरावगी, डॉ. सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, जीबेश कुमार, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू।
कौन-कौन बाहर हुआ?
डॉ. प्रेम कुमार, सुमित कुमार सिंह, रेणू देवी, नीरज सिंह बबलू, नीतीश मिश्रा, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, जनक राम, हरि सहनी, कृष्णनंदन पासवान, जयंत राज, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, संजय सरावगी, सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, जीबेश कुमार, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू।