2015 में सोनम कपूर की एक फिल्म आई थी 'डॉली की डोली', जिसमें वह लूटेरी दुलहन बनी थीं। इसमें डॉली लड़कों को शादी वाली रात लूट कर भाग जाती थी। ऐसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है जिसमें दिव्यांशी नाम की लड़की करीब 4 लोगों से शादी कर उनसे लाखों की वसूली की। लड़की पीड़ितों पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लाखों की वसूली करती थी। दिव्यांशी ने 4 लोगों से शादी की जिसमें 2 दरोगा और 2 बैंक मैनेजर थे।
दरोगा आदित्य कुमार और उसके चौथे पति की शिकायत और एक साल की जांच में उसके खातों से करोड़ों के लेन-देन और फर्जी शादी का पूरा नेटवर्क का पता चला।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में हड़कंप, 4 कोर्ट और 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
मेरठ से शुरुआत
दिव्यांशी ने मेरठ से ठगी की शुरुआत की थी। वहां उसकी मुलाकात दरोगा प्रेमपाल सिंह पुष्कर से हुई। दोनों ने कुछ दिनों के बाद अचानक शादी कर ली लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद प्रेमपाल पर रेप का आरोप लगा कर केस दर्ज करा दिया। मामले में जांच चली और एक दिन पति ने पुलिस को बताया कि दिव्यांशी ने मोटी रकम लेकर केस खत्म कर दिया।
दो बैंक मैनेजर के साथ एक जैसा धोखा
पहली घटना के बाद दिव्यांशी ने दो बैंक मेनेजर आशीष राज और अमित गुप्ता से संपर्क बढ़ाया। जांच में वहीं बाते सामने आई जो पिछले मामले में हुई थी। आशीष और अमित दोनों पर रेप का मामला दर्ज कराया फिर बाद में उनसे मोटी रकम लेकर केस वापस ले लिया। बदनामी के डर से पैसा देकर चुपचाप मामले को खत्म किया।
चौथे पति ने फंसाया
फरवरी 2024 में दिव्यांशी की शादी दरोगा आदित्य कुमार से हुई ग्वालटोली थाने में तैनात हैं। आदित्य ने भी उस पर पूरा भरोसा जताया। शादी के कुछ समय तक सब कुछ सही से चला पर बाद में आदित्य ने देखा कि दिव्यांशी उनके बैंक खाते से लगातार पैसे निकाल रही है। शक होने के बाद पीड़ित ने ट्रांजेक्शन हिस्ट्री निकलवाई जिसे देख कर उनको विश्वास नहीं हुआ। सारे पैसे प्रेमपाल के अकाउंट में ट्रांसफर किए जा रहे थे। प्रेमपाल लड़की का पहला पति था।
यह भी पढ़ें- सरकार तो बन रही है, वादों को कैसे पूरा करेगी NDA सरकार? सामने हैं ये चुनौतियां
कैसे पकड़ी गई?
जैसे ही आदित्य ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बारे में सोचा इसका पता दिव्यांशी को चल गया और वह वहां पहले ही पहुंच गई। लड़की ने कमिश्नर को वहीं सब सुनाया जो पहले के केस में कर चुकी थी। इस बार उसके साथ उल्टा हुआ। आदित्य पहले ही सबूतों के साथ पुलिस अधिकारियों को सच्चाई बता चुके थे।
इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने तुरंत एक स्पेशल टीम बनाई। टीम ने सबसे पहले दिव्यांशी के तीन बैंक खाते खंगाले। उसमें पिछले कुछ सालों में करोड़ों का लेन-देन मिला। SIT की जांच में यह बात भी सामने आई की वह कई बार जबरदस्ती आदित्य के घर पर कब्जा करने की कोशिश कर रही थी। जिसका सबूत घर में लगे हुए CCTV में साफ देखा गया। बाद में जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी भाग गई और उसने अपना फोन बंद कर दिया।
SIT की जांच में क्या आया सामने
SIT की रिपोर्ट में यह साफ लिखा गया है कि दिव्यांशी ने कई लड़कों को शादी का झांसा देकर उन्हें फंसाया था। दिव्यांशी पर धोखाधड़ी, फर्जी शादी, झूठी FIR, आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ।