logo

ट्रेंडिंग:

पंजाब में RSS नेता के बेटे की हत्या पर बवाल, आगबबूला BJP का मान सरकार पर वार

फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे नवीन अरोड़ा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसको लेकर बीजेपी ने भगवंत मान सरकार पर हमला किया है।

Naveen Arora murder case

बीजेपी का AAP सरकार पर हमला।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गईनवीन अरोड़ा पेशे के दुकानदार थे और वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी उन्हें अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दीपुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन के पिता बलदेव राज अरोड़ा पिछले कई सालों से आरएसएस से जुड़े हुए हैं

 

यह वारदात शनिवार को तब हुई जब नवीन अरोड़ा अपनी दुकान से डॉ. साधु चंद चौक के पास स्थित घर जा रहे थेमोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावर वहां आए और नवीन पर नजदीक से गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गएबाद में नवीन को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया

 

यह भी पढ़ें: NDA सरकार ने विश्व बैंक के 14,000 करोड़ वोटरों को बांटे? जन सुराज का गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा

इस हत्याकांड पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भगवंत मान सरकार पर कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त करने का आरोप लगाया। पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से पंजाब में आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।

 

उन्होंने कहा, 'जब से आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ता में आई है, कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या, एक प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी पर हमला, शिवसेना नेताओं पर दिनदहाड़े हमला और आरएसएस स्वयंसेवक के बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या जैसी घटनाएं हुई हैं।'

'केजरावाल की सुरक्षा में पुलिस'

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस के संसाधनों का इस्तेमाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने से इतर किया जा रहा है। पूनावाला ने कहा, 'ऐसा इसलिए है क्योंकि AAP ने पंजाब पुलिस के सारे संसाधनों का इस्तेमाल केजरीवाल और दिल्ली के अन्य आप नेताओं की वीवीआईपी सुरक्षा के लिए किया है। वे इसका इस्तेमाल अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए कर रहे हैं। आप के सत्ता में आने के बाद से कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।'

 

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल की नाबालिग बेटी को मिली रेप की धमकी, बिहार पुलिस ने लिया संज्ञान

सुनील जाखड़ का भी AAP पर हमला

वहीं, बीजेपी पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा कि फिरोजपुर में नवीन अरोड़ा की हत्या ने आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में एक बार फिर कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है जाखड़ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि गैंगस्टर प्रभावी रूप से सरकार चला रहे है जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी जिम्मेदारियां निभाने में नाकाम रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि आज पंजाब के लोग आतंक के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

 

इस बीच मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भूपिंदर सिंह सहित पुलिस के अन्य सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं, फिरोजपुर (शहरी) के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर मृतक के परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap