प्रदूषण रोकने में फेल दिल्ली सरकार, जानिए कहां हुई फेल
राज्य
• Nov 22 2025
शेयर करें
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए क्लाउड सीडिंग की कोशिश की। यानी आर्टिफिशियल बारिश। एक ही दिन में दो बार दिल्ली के आसमान में केमिकल छोड़े गए। IIT कानपुर के साइंटिस्ट्स ने इस पर दिमाग लगाया। पहला केमिकल दोपहर करीब 12:30 बजे गिराया गया। और दावा किया गया कि अगले 15 मिनट से 4 घंटे में बारिश शुरू हो जाएगी। सारा प्रदूषण पानी में बह जाएगा। और दिल्ली का आसमान साफ हो जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। करीब 3 घंटे बाद, दोपहर करीब 3:30 बजे, फिर से आसमान में केमिकल छोड़े गए। लेकिन फिर भी बारिश नहीं हुई। अब जब एक्सपेरिमेंट फेल होता दिख रहा था, तो पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई। आम आदमी पार्टी इस मौके को भुनाने में जुट गई। लेकिन दिल्ली सरकार का दावा है कि भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन एक्सपेरिमेंट फेल नहीं हुआ। बिना बारिश के भी प्रदूषण कम हुआ है.. तो चलिए। इस वीडियो में, असल में यही जानने की कोशिश करते हैं। अगर बारिश नहीं हुई, तो प्रदूषण कैसे कम हुआ? क्या क्लाउड सीडिंग सच में फेल हो गई?

ट्रेंडिंग वीडियो
और देखें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap