logo

ट्रेंडिंग:

एक तरफ बारिश, एक तरफ धूप; वीडियो पर क्यों शुरू हुई दिल्ली VS बेंगलुरु की जंग?

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बेंगलुरु की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में एक ही फ्रेम में बारिश और धूप दिखाए गए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब दिल्ली VS बेंगलुरु बनती जा रही है।

Bengaluru

बेंगलुरु, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली का रहने वाला एक शख्स बेंगलुरु के मौसम की तारीफ कर रहा है। उसने वीडियो में दिखाया है कि एक तरफ हल्की हवाओं के साथ बारिश हो रही है तो दूसरी तरफ तेज धूप है। यह वीडियो कुशल पांडे नाम के एक व्यक्ति ने बनाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम और बेंगलुरु के मौसम की तुलना ही नहीं की जा सकती। उन्होंने दिल्ली में खराब मौसम और वायु प्रदूषण पर भी चिंता जताई। 

 

वायरल वीडियो में कुशल कह रहे हैं कि 'आप मेरे रूम की खिड़की से व्यू देखिए। वीडियो में एक तरफ बादल दिखाई दे रहे हैं और बारिश हो रहे है। एक इंद्रधनुष भी आसमान में दिखाई दे रहा है।' कुशल ने कहा, 'बेंगलुरु का आसमान बहुत सुंदर हैं। दिल्ली का आसमान इतना सुंदर कभी नहीं हो सकता और यह दिल्ली का ही एक लड़का कह रहा है।' वीडियो में एक ही फ्रेम में एक तरफ बारिश हो रही है तो दूसरी तरफ धूप है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- पंजाब से छिन जाएगा चंडीगढ़! मोदी सरकार का पूरा प्लान समझिए

दिल्ली VS बेंगलुरु

कुशल पांडे ने सोशल मीडिया पोस्ट में सिर्फ आसमान की सुंदरता ही नहीं दिखाई। उन्होंने दिल्ली और बेंगलुरु के वायु प्रदूषण पर भी लिखा। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु का आसमान ही सुंदर नहीं है बल्कि यहां वायु प्रदूषण भी कम है। उनके अनुसार, जिस दिन उन्होंने यह वीडियो बनाया था उस दिन बेंगलुरु में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 40 था। उन्होंने दिल्ली और बेंगलुरु के वायु प्रदूषण में अंतर बताया। 

उत्तर भारत पर क्या कहा?

कुशल ने अपनी पोस्ट में उत्तर भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण पर भी लिखा। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'उत्तर भारत में जो हो रहा है वह बहुत चिंताजनक है AQI 500 से भी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। लगता है यह सब दिल्ली वालों के लिए किसी मजाक की तरह हो गया है। कुछ लोग तो इसे गंभीरता से भी नहीं ले रहे हैं और इसके कारणों को समझना भी नहीं चाह रहे हैं। कुछ लोग बढ़ते प्रदूषण के खतरों से अनजान हैं और खुद को स्वस्थ रखने के लिए लंबी मैराथोन दौड़ते हैं। उत्तर भारत में रहने वाले लोग किसी ना किसी तरह से परेशान जरूरर हैं। जागो टैक्स पेयर्स जागो।'

क्या बोले लोग?

इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने बेंगलुरु की तारीफ में कसीदे पढ़े तो कुछ लोगों ने इसे नॉर्थ और साउथ इंडिया की लड़ाई बना दिया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि इस वीडियो ने हमारा दिन बना दिया। कुछ लोगों ने बेंगलुरु में अपने अनुभव को शेयर किया। वहीं कुछ लोग कुशल को वापस दिल्ली जाने की सलाह भी दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें-- नए लेबर कोड से क्या कम हो जाएगी हाथ में आने वाली सैलरी? समझिए

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'हम जानते हैं कि बेंगलुरु में अच्छा मौसम है लेकिन आप वापस दिल्ली जाएं और वहां काम करें। यहां आकर बेंगलुरु को भी दिल्ली ना बनाएं।'

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'कर्नाटक सरकार को बेंगलुरु की सुंदरता को बचाए रखने के लिए एक कानून लाना चाहिए ताकि यह लोग नॉर्थ इंडिया से आकर हमारे शहर को खराब ना करें।' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि तुम दिल्ली से बेंगलुरु में आओगे और इसे भी दिल्ली की तरह प्रदूषित कर दोगे। हालांकि, कुछ लोगों ने लिखा कि हमें बेंगलुरु के सुहावने मौसम को बचाने के लिए मिलकर कोशिश करनी चाहिए। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap