वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2026 का बजट पेश कर दिया है। इसमें तमाम सेक्टर के लिए योजनाओं की घोषणा करने के साथ ही हेल्थ सेक्टर के लिए भी घोषणा की गई है। हेल्थ सेक्टर में सुधार के लिए निर्मला सीतारमण ने बायोफार्मा शक्ति की स्थापना की है। 

 

उन्होंने कहा कि इसके लिए नॉलेज, टेक्नॉलजी और इनोवेशन के क्षेत्र में हेल्थकेयर एडवॉन्समेंट करना होगा। वित्र मंत्री ने कहा कि भारत में बीमारियों का भार बढ़ता ही जा रहा है और यह नॉन कम्युनिकेबल बीमारियों की तरफ से अब डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून डिस्ऑर्डर की तरफ बढ़ रहा है। 

 

इसके लिए वित्त मंत्री ने अगले पांच सालों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके जरिए बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर का प्रोडक्शन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ेंः सेमीकंडक्टर और AI के लिए सरकार ने खोला खजाना, कितने पैसे मिले?

AHP को अपग्रेड किया जाएगा

मौजूदा एएचपी को अपग्रेड किया जाएगा और साथ ही प्राइवेट और सरकारी सेक्टर में नए एएचपी संस्थान भी खोले जाएंगे। इसमें ऑप्टोमेट्री, रेडियॉलजी, एनेस्थीसिया, ओटी टेक्नॉलजी, एप्लाइड साइकॉलजी पर ध्यान दिया जाएगा। अगले पांच सालों में एक लाख एएचपी बनाने की योजना है।

मेडिकल टूरिज़म पर जोर

भारत में मेडिकल टूरिज़म को प्रमोट करने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब की स्थापना की जाएगी। इसमें प्राइवेट सेक्टर को भी शामिल किया जएगा। यह मेडिकल हब हेल्थकेयर कॉम्पेलेक्स के रूप में काम करेंगे जिसमें मेडिकल, एजुकेशनल और रिसर्च फेसिलिटी होगी। इसमें आयुष सेंटर होंगे, मेडिकल वैल्यू टूरिजम फेसिलिटेशन सेंटर होंगे।

आयुर्वेदिक प्रोडक्ट निर्यात

वित्र मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का निर्यात किया जाए ताकि आय़ुर्वेदिक पैौधे उगाने वाले किसानों की मदद हो सके। इसके लिए 3 नए ऑल इंडिया इन्स्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना की जाएगी साथ ही आयुष फार्मेसी और ड्रग टेस्टिंग लैब अपग्रेड किया जाएगा व जामनगर में स्थित डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को बेहतर बनाया जाएगा।

मेंटल हेल्थ पर जोर

बजट के दौरान सीतारमण ने कहा कि उत्तर भारत में एक भी मेंटल हेल्थ से संबंधित नेशनल इन्स्टीट्यूट नहीं है। इसके लिए रांची और तेजपुर में NIMHANS-2 की स्थापना की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: मैन्युफैक्चरिंग पर जोर, AI और कॉन्टेंट का शोर, आसान भाषा में समझिए पूरा बजट

क्या है बायो फार्मा शक्ति

Bio Pharma SHAKTI इस बार के बजट में पेश की गई योजना है जिसका फुल फॉर्म है बायो फॉर्मा स्ट्रेटेजी फॉर हेल्थ एडवांसमेंट थ्रू नॉलेज टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन। इस स्कीम के तहत 10 हजार करोड़ का आवंटन किया गया है। इसका उद्देश्य भारत को बायो फार्मा हब के रूप में विकसित करना है। सरकार का इसके जरिए बायो फार्मा प्रोडक्ट्स के प्रोडक्शन के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने का टारगेट है।