दिल्ली पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही हिस्सा ले सकते हैं और इस भर्ती के जरिए कुल 737 पद भरे जाएंगे। सरकारी नौकरियों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है। हजारों उम्मीदवार दिल्ली पुलिस की भर्ती के लिए अप्लाई करते हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे सभी कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 15 अक्टूबर तक अपना फॉर्म जमा करवा सकते हैं। इस भर्ती के लिए फॉर्म की फीस जमा करवाने के लिए 16 अक्टूबर, 2025 की रात 11 बजे तक का समय दिया गया है। अगर आप फॉर्म में कुछ गलती कर देते हैं तो एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 23 से 25 अक्टूबर, 2025 को रात 11 बजे तक खुली रहेगी। आप अपनी आईडी लोग-ईन करके गलती ठीक कर सकते हैं। इस भर्ती की परीक्षा के लिए कोई तारीख अभी जारी नहीं की गई है। हालांकि, दिसंबर या जनवरी में परीक्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-- दिल्ली पुलिस में 7565 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

भर्ती की जरूरी बातें
उम्र सीमा- 21 से 30 के बीच
शैक्षणिक योग्यता- 12वीं पास होना चाहिए
ड्राइविंग टेस्ट- भारी मोटर गाड़ी चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस
अप्लीकेशन फीस- परीक्षा के लिए 100 रुपये फीस देनी होगी। हालांकि, SC/ST उम्मीदवारों को छूट दी गई है।
कैसे करें अप्लाई?

- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर SSC Constable/Head Constable recruitment के लिए apply लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगइन करें और फॉर्म भरें
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- फीस भरें
- अपना फॉर्म सही से जांच लें
- फाइनल सब्मिट कर दें
- अंत में फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड कर लें
यह भी पढ़ें-- MP पुलिस में निकली भर्ती, फॉर्म भरने से लेकर तैयारी के बारे में जानिए
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती के पहले चरण में कंप्यूटर बेसड परीक्षा यानी सीबीटी होगी। यह परीक्षा दिसंबर या जनवरी के महीने में हो सकती है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए जाना होगा। इसके बाद दस्तावेज जांच और मेडिकल टेस्ट भी होगा। इन पदों पर चयन होने के बाद 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
एग्जाम पैटर्न
- रीजनिंग- 25 प्रश्न
- जरनल नॉलेज, करंट अफेयर- 50 प्रश्न
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड- 15 प्रश्न
- कंप्यूटर अवेयरनेस- 10 प्रश्न
- कुल प्रश्न- 100
- समय - 90 मिनट
- नंबर - 100 (हर प्रश्न का 1 नंबर)
- नेगेटिव मार्किंग- 0.25
