नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के पास देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इस हफ्ते कई राज्यों में नई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इसके साथ ही कुछ भर्तियों के लिए फॉर्म भरने के लास्ट कुछ दिन बचे हैं। आप अपनी योग्यता और इच्छा के अनुसार, अलग-अलग भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए अगर आप योग्य हैं तो लास्ट डेट का इंतजार किए बिना, आज ही अप्लाई कर दें क्योंकि लास्ट डेट में कई लोग फॉर्म भरते हैं, जिसके चलते वेबसाइट पर ज्यादा लोड पड़ जाता है और फॉर्म भरने में दिक्कत आ सकती है। 

 

देश की राजधानी दिल्ली में सरकरी नौकरी पाने का बढ़िया मौका युवाओं के पास है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने पटवारी, एमटीएस, नायब तहसीलदार, लीगल असिस्टेंट समेत 1700 से ज्यादा पदों पर  भर्ती निकाली है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 5 नवंबर 2025 तक इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर पाएंगे। भर्ती के लिए डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर अप्लाई कर पाएंगे।

 

यह भी पढ़ें-- RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT-1 का रिजल्ट जारी, जानिए अब क्या करना होगा

मध्य प्रदेश में पुलिस में बंपर वैकेंसी

इस हफ्ते  मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल के  7,500 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 सितंबर 2025 है। इस भर्ती के डिटेल्ड नोटिफिकेशन में परीक्षा से जुड़ी जानकारी esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं।

 

इस भर्ती के बाद मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में ही एक और भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के कुल 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए 3 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा और 17 अक्टूबर लास्ट डेट निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर पाएंगे।

इस भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके पास IBPS RRB भर्ती 2025 के लिए अप्लाई करने का मौका है। इस भर्ती की लास्ट डेट आज यानी 21 सितंबर को थी लेकिन अब इसकी डेट बढ़ाकर  28 सितंबर 2025 कर दी गई है।

 

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) के  13,217 पदों पर भर्ती निकाली थी लेकिन अब पदों की संख्या बढ़ाकर 13,294 कर दी गई है। इस भर्ती के जरिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ibps.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- 10वीं पास बिना परीक्षा दिए रेलवे में पा सकते हैं नौकरी, जानिए तरीका

बिहार में भी निकली भर्ती


बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है।  बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर या स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 432 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए 3 नवंबर 2025 तक आवेदन किए जा सकेंगे।

इन भर्तियों की लास्ट डेट नजदीक 

इस हफ्ते कई भर्तियों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट भी है। इनमें ​दिल्ली हाई कोर्ट में अटेंडेंट की भर्ती भी शामिल है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 334 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती  के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 24 सितंबर है। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए अंतिम कुछ दिन बचे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें-- MP पुलिस में निकली भर्ती, फॉर्म भरने से लेकर तैयारी के बारे में जानिए

 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में नौकरी पाने का मौका भी आपके पास है।  AAI ने जूनियर एग्जीक्यूटिव को 976 पदों पर 28 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और इसकी लास्ट डेट 27 सितंबर है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आपको कोई परीक्षा नहीं देनी है। उम्मीदवारों का चयन GATE परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर होगा। 

 

झारखंड में होमगार्ड भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए भी आपके पास 10 दिन से कम समय बचा है। 7वीं ऍर 10वीं पास युवा इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 400 पद भरे जाएंगे। अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप 30 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट  chatra.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।