दुनिया भर के छात्रों और शिक्षाविदों के लिए सबसे प्रतिष्ठित QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग ने 'QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 बाय सब्जेक्ट' जारी कर दी है। इस साल भारत के रिकॉर्ड 99 संस्थानों ने इस रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है, जिनमें 20 नई यूनिवर्सिटी शामिल हैं। भारत के करीब 44 प्रतिशत सब्जेक्ट्स की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले बेहतर हुई है। सबसे ज्यादा दबदबा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और बिजनेस जैसे सब्जेक्ट्स का रहा है।
रैंकिंग सिस्टम को जानिए
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग दुनिया में सबसे मशहूर है। कल 25 मार्च को इस संस्थान ने 'QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 बाय सब्जेक्ट'जारी की है। QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026 से आप यह पता लगा सकते हैं कि दुनिया भर में आपके चुने हुए सब्जेक्ट के लिए कौन सी यूनिवर्सिटीज सबसे अच्छी हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में 40 फीसदी ग्रेजुएट्स को नहीं मिल रही नौकरी, इसकी वजह क्या है?
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट के 2026 एडिशन में 5 सब्जेक्ट्स को और 55 इसके छोटे या फिर संबंधित सब्जेक्टस को चुना गया है। इस साल की रैंकिंग में अब तक के सबसे ज्यादा संस्थानों को शामिल किया गया है। इस साल इस रैंकिंग में 1900 से ज्यादा संस्थानों को शामिल किया गया है, जिसमें 300 से ज्यादा संस्थानों को पहली बार रैंकिंग में जगह मिली है। इस रैंकिंग में सामने आया है कि पिछले साल के मुकाबले साउथ एशिया में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में सुधार हुआ है, जबकि पूर्वी एशिया से सबसे ज्यादा नए संस्थान शामिल हुए हैं।
टॉप यूनिवर्सिटीज
आर्ट्स और ह्यूमैनिटी- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी वर्ल्ड नंबर 1। भारत में दिल्ली यूनिवर्सिटी नंबर 1 और डीयू को ओवरऑल 231वां रैंक मिला है।
इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी- मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) अमेरिका में स्थित संस्थान को नंबर 1 रैंक मिला है। भारत में ओवरऑल 36वें रैंक के साथ आईआईटी दिल्ली पहले नंबर पर है।
लाइफ साइंस एंड मेडिसन- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी वर्ल्ड नंबर 1 है और भारत में ओवरऑल 217वें रैंक के साथ अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली पहले नंबर पर रहा है।
नेचुरल साइंस- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी वर्ल्ड नंबर 1 है और 78वें नंबर पर आईआईटी बॉम्बे है, जो भारत में नंबर 1 है।
सोशल साइंस और मैनेजमेंट- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी वर्ल्ड नंबर 1 है और भारत में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (आईआईएम अहमदाबाद) पहले नंबर पर है जिसे ओवरऑल 66वां रैंक मिला है।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली AI यूनिवर्सिटी, 8वीं से एडमिशन, खासियत समझिए
कहां पीछे हैं भारत के संस्थान?
भारत की कई यूनिवर्सिटीज को भले ही इस रैंकिंग में जगह मिल गई हो लेकिन दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में भारत बहुत पीछे रह गया है। आर्ट्स और ह्यूमैनिटी की ही बात करें तो उसकमें ऑक्सफोर्स यूनिवर्सिटी को वर्ल्ड नंबर 1 रैंक मिला है। वहीं भारत में नंबर 1 पर दिल्ली यूनिवर्सिटी है जिसे 231वां रैंक मिला है। यानी भारत की नंबर 1 यूनिवर्सिटी दुनिया की नंबर 1 यूनिवर्सिटी से 230 रैंक पीछे है। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें से कुछ कारण तो खुद QS की वेबसाइट पर ही नजर आते हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्स यूनिवर्सिटी की तुलना करने पर पता चलता है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स की संख्या ऑक्सफोर्स यूनिवर्सिटी से ज्यादा है लेकिन जब फैक्लटी की बात आती है तो ऑक्सफोर्स यूनिवर्सिटी 6,598 फैकल्टी के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी के 1218 से कहीं आगे है।
वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी में सिर्फ 9 इंटरनेशन प्रोफेसर हैं जबकि ऑक्सफोर्स यूनिवर्सिटी में 2,887 हैं। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के मामले में भी ऑक्सफोर्स यूनिवर्सिटी दिल्ली यूनिवर्सिटी से कहीं आगे है। स्टूडेंट फैकल्टी रेश्यो काफी मायने रखता है। ऑक्सफोर्स यूनिवर्सिटी में यह 3 है जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी में 20 है।
