देशभर में वकील बनने और प्रैक्टिस करने के लिए LLB की डिग्री ही पर्याप्त नहीं है। इसके बाद लाइसेंस की जरूरत भी होती है जिसके लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। इस साल ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XXI) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने AIBE 21 एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि AIBE पास करने के बाद ही उम्मीदवारों को वकालत करने का सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस मिलता है।
यह भी पढ़ें: मिर्गी के इलाज के लिए गई अस्पताल, डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, बेहोश कर रेप किया
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.allindiabarexamination.com पर जाएं
- होमपेज पर 'AIBE XXI Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
- 'Submit' पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- ए़मिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें
एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?
AIBE हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा तिथि, फोटो और जरूरी निर्देश दिए गए होंगे। अगर किसी भी जानकारी में गलती दिखे तो तुरंत BCI हेल्पडेस्क से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
परीक्षा में क्या ले जाना जरूरी?
BCI ने साफ किया है कि बिना एडमिट कार्ड यानी हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड (कलर प्रिंट), वैध फोटो आईडी (आधार या अन्य) और ब्लू या ब्लैक पेन (ट्रांसपेरेंट) साथ लेकर जाना होगा। AIBE परीक्षा में बेयर एक्ट ले जाने की अनुमति होगी लेकिन अन्य नोट्स या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एग्जाम सेंटर में नहीं ले जा पाएंगे।
यह भी पढ़ें: PM मोदी की आलोचना करती हैं गुल पनाग, उन्हीं के लिए ध्रुव राठी से भिड़ क्यों गईं?
क्या है यह परीक्षा?
ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) आयोजित करता है। इस परीक्षा में ऐसे उम्मीदवार शामिल होते हैं, जिन्होंने LLB की पढ़ाई पूरी कर ली है और भारत में वकालत शुरू करना चाहते हैं। AIBE पास करने के बाद उम्मीदवारों को प्रैक्टिस के लिए सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसके जरिए वे देश की अदालतों में आधिकारिक रूप से प्रैक्टिस कर सकते हैं। यह परीक्षा उम्मीदवारों की कानूनी जानकारी, बेसिक लॉ स्किल और प्रोफेशनल समझ को जांचने के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा ओपन बुक मोड में होती है, जिसमें 'Bare Acts' ले जाने की अनुमति होती है।
